एजुकेशन

CUET UG Re Exam 2024: बिग अपडेट! दोबारा होगी सीयूईटी यूजी की परीक्षा, इस तारीख तक आएगा रिजल्ट

CUET UG Re Exam 2024, CUET UG Re Test 2024: सीयूईटी यूजी की परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। एनटीए 1000 अभ्यर्थियों के लिए दोबारा सीयूईटी यूजी की परीक्षा आयोजित करने जा रहा है। यहां देखें सीयूईटी यूजी रीटेस्ट की डेट।

Image

CUET UG Re Exam 2024: यहां देखें सीयूईटी यूजी रीएग्जाम डेट

CUET UG Re Exam 2024, CUET UG Re Test 2024: सीयूईटी यूजी 2024 के रिजल्ट का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (CUET UG Re Exam) खबर है। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) की परीक्षा दोबारा (CUET UG Re Test) आयोजित करेगा। हालांकि यह परीक्षा महज 1000 उम्मीदवारों के लिए होगी। एनटीए ने इसके लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in पर जाकर नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

CUET UG Re Exam Date 2024: कब होगा सीयूईटी यूजी का रीटेस्ट

जारी नोटिफिकेशन के अनुसार प्रभावित उम्मीदवारों के लिए 19 जुलाई को दोबारा परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा ऑनलाइन मोड पर निर्धारित होगी। ऐसे सभी अभ्यर्थियों को उनके विषय का उल्लेख करते हुए ईमेल के माध्यम से सूचना दे दी गई है। इस एग्जाम में हजीराबाग के Oasis Public School के 250 बच्चे शामिल होंगे। कयास लगाया जा रहा है कि परीक्षा के लिए एक से दो दिन के भीतर एडमिट कार्ड जारी कर दिया जाएगा। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

CUET UG Re Test 2024 Check Here

  • CUET की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर CUET UG Re Test 2024 Date लिंक पर क्लिक करें।
  • नोटिफिकेशन आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

CUET UG Re Exam 2024: कब आयोजित की गई थी परीक्षा

बता दें इस बार सीयूईटी यूजी की परीक्षा 15 मई, 16, 17, 18, 21, 22, 24 और 29 मई को थी। परीक्षा के लिए कुल 13, 47, 618 उम्मीदवारों ने अपना पंजीकरण करवाया था। जिसमें पुरुषों की संख्या 7.17 लाख थी, जबकि महिलाओं की संख्या 6.30 लाख थी। वहीं प्रोविजनल आंसर की 7 जुलाई को जारी की गई थी। यहां आपत्ति दर्ज करवाने के लिए उम्मीदवारों को 9 जुलाई तक का समय दिया गया था।

CUET UG Result 2024 Date: कब जारी होगा सीयूईटी यूजी का रिजल्ट

कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडर ग्रेजुएट का रिजल्ट 30 जून को जारी होना था। हालांकि एनटीए अधिकारियों की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक अब परीक्षा परिणाम 22 जुलाई को जारी किया जाएगा। हालांकि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने अभी इससे संबंधित किसी प्रकार का कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है।
Aditya Singh
आदित्य सिंह author

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्र... और देखें

End of Article