CUET UG Final Answer Key 2025 Expected Date: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) यूजी परीक्षा 2025 की फाइनल आंसर की जल्द जारी करने वाली है, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इन आंसर की लगभग तैयार कर लिया गया है और किसी भी दिन जारी किया जा सकता है, अगर आपने भी इस परीक्षा में भाग लिया था, तो आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर CUET UG Final Answer Key 2025 Check व Download कर सकेंगे। जानें क्या है CUET UG Final Answer Key 2025 Expected Date
इससे पहले, 17 जून को CUET UG 2025 की प्रोविजनल आसंर की जारी हुई थी, और उम्मीदवारों को 20 जून, 2025 तक चुनौतियां उठाने का मौका दिया गया था।
CUET UG Final Answer Key 2025 Website
एक बार जारी होने के बाद, CUET UG स्कोरकार्ड आधिकारिक CUET वेबसाइट - cuet.nta.nic.in पर उपलब्ध होंगे। इसके अलावा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के एजुकेशन पेज timesnowhindi.com/education पर से भी इन अपडेट्स को चेक कर सकेंगे।
CUET UG Result 2025 Steps to Check
उम्मीदवार स्कोरकार्ड देखने के लिए इन स्टेप्स को देखें
चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाएंगे
चरण 2: होमपेज पर, CUET UG 2025 Scorecard Link देखें और उस पर क्लिक करें।
चरण 3: आवेदन संख्या और पासवर्ड सबमिट करें
चरण 4: NTA CUET UG Result 2025 PDF स्क्रीन पर दिखाई देगा
चरण 5: इसे डाउनलोड करें और इसका प्रिंटआउट ले लें
परिणाम आने के बाद क्या करना होगा?
परिणाम घोषित होने के बाद, उम्मीदवारों को भाग लेने वाले विश्वविद्यालयों में प्रवेश के लिए आवेदन करना होगा। CUET के परिणाम भाग लेने वाले विश्वविद्यालयों को भेजे जाएंगे।
इस बार कितने छात्रों ने कराया था पंजीकरण
NTA ने CUET UG 2025 का आयोजन 13 मई से 4 जून तक देश भर में कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में कई शिफ्टों में किया था, जिसमें कुल 13,54,699 पंजीकृत उम्मीदवार शामिल हुए थे।
