एजुकेशन

CUET UG Admit Card 2023: जारी हुआ सीयूईटी यूजी अंतिम फेज का एडमिट कार्ड, cuet.samarth.ac.in पर करें डाउनलोड

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 20, 2023, 05:52 PM IST

CUET UG Admit Card 2023 Released: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने सीयूईटी यूजी 2023 अंतिम फेज का प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर उपलब्ध करवा दिया गया है। बता दें परीक्षा 22 और 23 जून को आयोजित की जाएगी।

Image

CUET UG Admit Card 2023: यहां डाउनलोड करें सीयूईटी यूजी एडमिट कार्ड

CUET UG Admit Card 2023 Released: सीयूईटी 2023 परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट के अंतिम फेज के लिए एडमिट कार्ड जारी कर (CUET UG Admit Card 2023) दिया है। प्रवेश पत्र जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in, nta.nic.in पर उपलब्ध करवा दिया (CUET UG Admit Card) गया है। अंतिम फेज की परीक्षा की तैयारी में जुटे अभ्यर्थी यहां अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

बता दें इस बार सीयूईटी यूजी फाइनल फेज की परीक्षाएं 22 और 23 जून 2023 को आयोजित की जाएंगी। अंतिम फेज के लिए कुल 17 हजार 376 अभ्यर्थी हैं। ध्यान रहे परीक्षा हॉल में बिना प्रवेश पत्र के एंट्री नहीं दी जाएगी। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

CUET UG Admit Card 2023: यहां करें डाउनलोड

  1. cuet.samarth.ac.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर जाकर CUET UG Admit Card 2023 लिंक पर क्लिक करें।
  3. यहां अपना पंजीकरण संख्या व पासवर्ड दर्ज करें।
  4. एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  5. नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

CUET UG Admit Card: इन बातों का रखें ध्यान

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद, चेक कर लें। यदि इसमें किसी प्रकार की कोई श्रुटि पाई जाती है, तो तुरंत राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी को मेल करें। साथ ही प्रवेश पत्र पर अंकित फोटो को चेक कर लें, यदि इस पर अंकित फोटो से आपका चेहरा मैच नहीं होता है, तो अभ्यर्थियों को किसी भी हाल में परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article