एजुकेशन

CUET UG Admit Card 2023: जारी हुआ सीयूईटी यूजी एडमिट कार्ड, यह रहा डाउनलोड करने का तरीका

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Jun 14, 2023, 03:39 PM IST

CUET UG 2023, CUET UG Admit Card 2023: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) यूजी का एडमिट कार्ड आज आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर जारी कर दिया गया है। स्टूडेंट्स यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

CUET UG Admit Card 2023

CUET UG 2023, CUET UG Admit Card 2023: सीयूईटी यूजी एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे स्टूडेंट्स के लिए बड़ा अपडेट है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) यूजी का एडमिट कार्ड आज जारी कर दिया है। स्टूडेंट्स एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि की आवश्यकता होगी। स्टूडेंट्स यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

CUET UG Exam Date 2023: कब होगी सीयूईटी परीक्षा

सीयूईटी यूजी परीक्षा का आयोजन अब 15 जून, 16 जून और 17 जून को किया जाएगा। इस परीक्षा में 23896 स्टूडेंट्स शामिल होंगे। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, 21 मई से 31 मई और 1 जून से 14 जून तक हुई सीयूईटी यूजी परीक्षा में शामिल 26 लाख से अधिक स्टूडेंट्स का एडमिट कार्ड और सिटी स्लिप पहले ही जारी कर दिया गया था

CUET UG Admit Card 2023: ध्यान रखें ये बात

सीयूईटी यूजी परीक्षा पंजाबी, तमिल, हिंदी, बंगाली, अंग्रेजी और गुजराती समेत 13 भाषाओ में आयोजित की जाएगी। ध्यान रहे कि इस परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि एडमिट कार्ड में दिए सभी दिशानिर्देशों को भी ध्यान से जरूर पढ़ लें।

How to download CUET UG Admit Card 2023

  • सीयूईटी की वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर जाएं।
  • फिर सीयूईटी यूजी एडमिट कार्ड पर क्लिक करें।
  • फिर एप्लीकेशन नंबर दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
  • अब सीयूईटी यूजी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
CUET UG Admit Card 2023 - Direct Link

CUET UG 2023: यहां करें संपर्क

सीयूईटी यूजी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में किसी भी तरह की समस्या होने पर स्टूडेंट्स एनटीए के हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 या cuet-ug@nta.ac.in के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article