एजुकेशन

CUET PG Answer Key 2024 Direct Link: सीयूईटी पीजी आंसर-की व रिस्पॉन्स शीट, इस लिंक से डाउनलोड करें पीडीएफ

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Apr 5, 2024, 11:57 AM IST

CUET PG Answer Key 2024: सीयूईटी पीजी एग्जाम का आयोजन 11 मार्च से 28 मार्च तक किया गया था। यह परीक्षा देश विदेश के 262 शहरों में 572 केंद्रों पर तीन शिफ्ट में हुई। संभवत: आज pgcuet.samarth.ac.in पर जारी करने वाली है। उम्मीदवार यहां से अनुमानित तिथि चेक करें।

Image

CUET PG Answer Key 2024

CUET PG Answer Key 2024, CUET PG Provisional Answer Key 2024 at pgcuet.samarth.ac.in: सीयूईटी पीजी एग्जाम में शामिल अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से सीयूईटी पीजी एग्जाम की प्रोविजनल आंसर-की (CUET PG Provisional Answer Key 2024) और रिस्पॉन्स शीट किसी भी वक्त जारी की जा सकती है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी, वह आधिकारिक वेबसाइट pgcuet.samarth.ac.in से आंसर-की डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी सीयूईटी पीजी आंसर-की 2024 की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।

CUET PG Exam 2024: तीन शिफ्ट में हुई सीयूईटी पीजी परीक्षा

सीयूईटी पीजी परीक्षा का आयोजन 11 मार्च से 28 मार्च 2024 तक 262 शहरों में 572 केंद्रों पर किया गया। यह परीक्षा सुबह 9 बजे से 10:45 बजे तक, दोपहर 12:45 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक और फिर शाम 4:30 बजे से शाम 6:15 बजे तक हुई। सीयूईटी पीजी में 300 अंकों के 75 सवाल पूछे गए, जिसे हल करने के लिए 1 घंटे और 45 मिनट का समय मिला।

CUET PG Answer Key 2024: अप्रैल में जारी होगी आंसर-की

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सीयूईटी पीजी आंसर-की अप्रैल के पहले सप्ताह में जारी कर दी जाएगी। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। सीयूईटी पीजी आंसर-की जारी होने के बाद अभ्यर्थी किसी भी सवाल या जवाब पर तय समय के अंदर ऑनलाइन ऑब्जेक्शन दर्ज करा सकेंगे। इसके लिए निर्धारित शुल्क का भुगतान भी करना होगा।

How to download CUET PG Answer Key 2024

  • सीयूईटी की आधिकारिक वेबसाइट pgcuet.samarth.ac.in पर जाएं।
  • फिर सीयूईटी पीजी आंसर-की लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब आप सीयूईटी पीजी आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।

NTA CUET PG Exam 2024: लाखों स्टूडेंट्स ने दी परीक्षा

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सीयूईटी पीजी के लिए इस साल कुल 7,68,414 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। हालांकि, परीक्षा में लगभग 5,77,400 अभ्यर्थी शामिल हुए। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article