एजुकेशन

CUET PG 2023 Exam Date: जारी हुए 44079 उम्मीदवारों के लिए सीयूईटी पीजी परीक्षा तिथि, देखें कब से कब चलेंगी परीक्षाएं

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Jun 21, 2023, 02:42 PM IST

CUET PG 2023 Exam Date Released: सीयूईटी पीजी 2023 परीक्षा का आयोजन देश भर में 5 से 17 जून 2023 तक किया गया था। भारत और विदेशों में लगभग 245 शहरों में इस परीक्षा का आयोजन कंप्यूटर आधारित टेस्ट यानी सीबीटी मोड में किया गया था। लेकिन जो उम्मीदवार इस परीक्षा में भाग नहीं ले पाए थे, उनके लिए परीक्षा की तिथियों की घोषणा कर दी गई है।

Image

सीयूईटी पीजी 2023 परीक्षा तिथि

CUET PG 2023 Exam Date Released: सीयूईटी पीजी 2023 परीक्षा तिथि से जुड़ी बड़ी खबर है। यह तो आप जानते हैं कि देश भर में 5 से 17 जून 2023 तक सीयूईटी पीजी 2023 परीक्षा का आयोजन किया गया था, लेकिन इस दौरान जिन उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड जारी नहीं किया गया था, या जो लोग परीक्षा में भाग नहीं ले सके थे, उनके लिए अब दोबारा से परीक्षा का आयोजन करने की तैयारी कर ली गई है। खबर है कि सीयूईटी पीजी 2023 परीक्षा की तिथियों की घोषणा उन चुनिंदा उम्मीदवारों के लिए कर दी गई है, जो परीक्षा से वंचित रह गए थे।

CUET PG 2023 Admit Card - सीयूईटी पीजी 2023 परीक्षा एडमिट कार्ड कब आएगा?

एनटीए नोटिस के अनुसार, सीयूईटी पीजी 2023 परीक्षा में अब तक 8.33 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने भाग लिया है। जबकि 44079 उम्मीदवारों के लिए फिर से परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। 22 जून की परीक्षा के लिए सीयूईटी पीजी 2023 का एडमिट कार्ड जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। उम्मीदवार सीयूईटी पीजी 2023 प्रवेश पत्र को अपने आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करके डाउनलोड कर सकेंगे। और उसमें निहित निर्देशों के साथ.साथ सूचना बुलेटिन को भी पढ़ें।

CUET PG 2023 Admit Card: How to download - सीयूईटी पीजी 2023 एडमिट कार्ड: कैसे डाउनलोड करें

आधिकारिक वेबसाइट- cuet.nta.nic.in पर जाएं

होमपेज पर, CUET एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें

एक नया लॉगिन पेज खुलेगा, पूछे गए आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें

एडमिट कार्ड चेक करें और उसे डाउनलोड करें और एक प्रिंट आउट ले लें

CUET PG 2023 Exam Date - सीयूईटी पीजी 2023 परीक्षा कब होगी

डेटशीट में करीब 44079 अभ्यर्थियों को सीयूईटी पीजी 2023 परीक्षा में जगह नहीं मिल सकी थी। इन सभी उम्मीदवारों के लिए सीयूईटी पीजी परीक्षा अब 22 जून से 27 जून और 30 जून 2023 को निर्धारित की गई है।
नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article