CTET Result 2023 Declared, Sarkari Result 2023: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सीटीईटी परिणाम 2023 घोषित कर दिया है। सीबीएसई सीटीईटी दिसंबर के परिणाम सीबीएसई सीटीईटी की आधिकारिक साइट ctet.nic.in पर उम्मीदवारों के लिए उपलब्ध हैं। उम्मीदवार डिजीलॉकर का उपयोग करके भी अपने स्कोर की जांच कर सकते हैं। इसके अलावा यहां पर डायरेक्ट लिंक की मदद से भी उम्मीदवार अपने सीटीईटी परीक्षा के परिणाम को चेक और फिर डाउनलोड कर सकते हैं।
अगर परिणाम की बात करें तो सीटीईटी परीक्षा के लिए कुल मिलाकर 17,04,282 उम्मीदवारों ने रजिस्टर किया था और इनमें से परीक्षा में 14,22,959 उम्मीदवार उपस्थित हुए थे। परीक्षा देने के बाद 5,79,844 उम्मीदवार क्वालीफाई करने में सफल रहे।
सीटीईटी परीक्षा परिणाम डायरेक्ट लिंक- CTET Result 2023 Download Direct Link
CBSE CTET Result Download scorecard: ऐसे डाउनलोड करें अपना सीटेट स्कोरकार्ड
सीबीएसई सीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।
होम पेज पर सीटीईटी रिजल्ट लिंक को क्लिक करें।
इसके बाद अपना लॉग इन विवरण दर्ज करके सब्मिट बटन क्लिक करें।
आपका परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
सीबीएसई सीटेट रिजल्ट चेक करें और पेज को डाउनलोड कर लें।
CTET दिसंबर परीक्षा के पेपर 1 के लिए कुल 17,04,282 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से 14,22,959 ने परीक्षा दी थी और 5,79,844 उम्मीदवारों ने क्वालीफाई किया था। इसके अलावा सीटेट पेपर 2 में 15,39,464 उम्मीदवारों ने भी रजिस्ट्रेशन कराया था। उनमें से 12,76,071 परीक्षा में शामिल हुए थे और 3,76,025 ने क्वालीफाई किया था।
केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 28 दिसंबर, 2022 से 7 फरवरी, 2023 तक आयोजित की गई थी। उसी के लिए आंसर की सीबीएसई की ओर से 14 फरवरी, 2023 को जारी हुई थी। चुनौतियां यानी ऑब्जेक्शन उठाने की लास्ट डेट 17 फरवरी, 2023 तक थी। सीटेट उम्मीदवार परिणाम, स्कोर, अंतिम आंसर की को आधिकारिक वेबसाइट से चेक कर सकते हैं।
