CTET Result 2023 Date: Central Board of Secondary Education (CBSE) Central Teacher Eligibility Test (CTET) दिसंबर सेशन के रिजल्ट जारी कर दिया गया है। बता दें, सीबीएसई बोर्ड ने रिजल्ट अचानक से 3 मार्च की शाम को जारी कर दिया है। सीबीएसई सीटीईटी की आधिकारिक साइट ctet.nic.in पर सीटेट रिजल्ट को जारी किया गया है।
सीटीईटी का रिजल्ट
वास्तव में सटीक जानकारी बोर्ड की तरफ से नहीं आई थी, और न ही कोई सर्कुलर जारी किया गया। केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 28 दिसंबर, 2022 से 7 फरवरी, 2023 तक आयोजित की गई थी जबकि सीबीएसई सीटेट आंसर की 14 फरवरी, 2023 को जारी की गई थी। इसके बाद सीबीएसई ने परीक्षार्थियों को आंसर की के खिलाफ आपत्ति करने का मौका दिया था, 17 फरवरी को आपत्ति विंडों को बंद कर दिया गया। इसके बाद 3 मार्च को ctet result 2023 जारी कर दिया गया।
सीबीएसई सीटीईटी परिणाम 2023 की जांच कैसे करें - How to check Ctet Dec 2022 Result
- ctet.nic.in पर जाएं।
- अब होमपेज पर लेटेस्ट न्यूज नाम के सेक्शन में देखें और 'CTET DEC22 RESULT' पर क्लिक करें।
- नया पेज खुलेगा यहां फिर CTET DEC22 RESULT नाम के टेक्स्ट पर क्लिक करें।
- अब Enter your Roll Number नंबर डालकर सबमिट करें।
सीटीईटी परीक्षा 2022 के लिए कट-ऑफ
कट ऑफ वह न्यूनतम अर्हक अंक है जो उम्मीदवारों को परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए प्राप्त करने की आवश्यकता है। CBSE CTET Cut-off अंक तय नहीं करता है। उम्मीदवारों को परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए मिनिमम क्वालीफाइंग मार्क्स की आवश्यकता है। सीबीएसई द्वारा निर्धारित मिनिमम क्वालीफाइंग मार्क्स 2022 के अनुसार, सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक प्राप्त करने की आवश्यकता है और आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 55 प्रतिशत अंक प्राप्त करने की आवश्यकता है।
