एजुकेशन

CTET Dec 2022 Result: सीटेट रिजल्ट ctet.nic.in पर, जानें पासिंग स्कोर

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Mar 2, 2023, 10:00 AM IST

CTET Dec 2022 Result: सीटेट 2022 रिजल्ट का इंतजार करने वाले उम्मीदवारों के लिए जल्द ही बड़ी खबर आने वाली है, क्योंकि रिपोर्ट के अनुसार, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अब कभी भी सीटीईटी परिणाम की घोषणा कर सकता है, यदि आपने भी इस परीक्षा में भाग लिया है, तो यहां से रिजल्ट चेक करने का तरीका देख सकते हैं।

Image

सीटेट रिजल्ट ctet.nic.in पर (image source - pixabay)

Central Board of Secondary Education CTET Result 2022 December सेशन का परिणाम जल्द ही जारी होने वाला है, बता दें, संभावना है कि यह परिणाम आज ही जारी किए जा सकते हैं, एक बार ctet result 2022 जारी होने के बाद उम्मीदवार यहां दिए गए स्टेप बाय स्टेप तरीके से व डायरेक्ट लिंक से परिणाम चेक कर सकेंगे।

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा सीटीईटी दिसंबर सेशन की परीक्षा परिणामों को ctet.nic.in पर जारी करेगा।

सीटीईटी का रिजल्ट कब घोषित होगा? इस बारे में बोर्ड ने अभी तक कोई सर्कुलर जारी नहीं किया है। कुछ मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, CTET DEC 22 के परिणाम मार्च 2023 के पहले सप्ताह में आने की उम्मीद है। अगर इन रिपोर्ट्स की मानें तो अगले दो दिनों के अंदर कभी भी सीटेट परिणाम जारी किया जा सकता है।

सीटेट परीक्षा तिथि

केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET Exam) 28 दिसंबर, 2022 से 7 फरवरी, 2023 तक आयोजित की गई थी। दिसंबर 2022 सेशन के लिए सीटेट उत्तर कुंजी (CTET Exam 2022 Answer Key) सीबीएसई द्वारा 14 फरवरी, 2023 को जारी की गई थी। चुनौतियों को प्रस्तुत करने की (Submit Key Challenge for CTET DEC 22) अंतिम तिथि 17 फरवरी, 2023 तक थी।

चूंकि सीटेट आंसर की जारी हो चुकी है, ऐसे में परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों ने अब तक अपने अंकों का अनुमान लगा लिया होगा। हालांकि फाइनल आंसर के बाद ही सटीक अनुमान लग पाता है, लेकिन जरूरी नहीं होता है फाइनल आंसर की में तब्दीली की जाए। बहरहाल ctet 2022 result के साथ साथ ctet 2022 final answer key भी जारी की जाएगी।

जानें पासिंग स्कोर

CTET Exam 2022 में सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 60 प्रतिशत यानी 150 में से 90 अंक लाने अनिवार्य होंगे, जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 150 में से 82 अंक लाने होंगे, तभी उन्हें उत्तीर्ण माना जाएगा।

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article