एजुकेशन

CTET July Answer Key 2024: सीटीईटी जुलाई पेपर 1 और पेपर 2 आंसर की जल्द, इस वेबसाइट पर आएगा रिजल्ट

CTET July Answer Key 2024: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन किसी भी वक्त सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी एंट्रेंस टेस्ट की प्रोविजनल आंसर की जारी कर (CTET July Answer Key) सकता है। यहां आपत्ति दर्ज करवाने के लिए उम्मीदवारों को एक से दो दिन का समय दिया जाएगा। इसके बाद रिजल्ट की घोषणा की जाएगी।

Image

CTET July Answer Key 2024 Date: यहां डाउनलोड सीयूईटी यूजी आंसर की

CTET July Answer Key 2024: सीटीईटी जुलाई की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) कल यानी 22 जुलाई 2024, सोमवार को प्रोविजनल आंसर की जारी कर (CTET July Answer Key) सकता है। यहां आपत्ति दर्ज करवाने के लिए उम्मीदवारों को एक से दो दिन का समय (CTET July Answer Key 2024 Date) दिया जाएगा। यहां आपत्तियों का निपटारा करने के बाद रिजल्ट की घोषणा कर (CTET July Answer Key 2024 Download) दी जाएगी। अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर अपनी प्रारंभिक उत्तर कुंजी डाउनलोड (CTET July Result) कर सकेंगे।

इस बार सीटीईटी परीक्षा 7 जुलाई को आयोजित की गई थी। परीक्षा के लिए लाखों की संख्या में उम्मीदवारों ने अपना पंजीकरण करवाया था। वहीं यहां आवेदन प्रक्रिया 7 मार्च 2024 से प्रारंभ हुई थी। यहां आवेदन की आखिरी तारीख 7 अप्रैल थी। वहीं अब अभ्यर्थियों के आंसर की का इंतजार खत्म होने वाला है। नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपनी उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकेंगे।

CTET July Answer Key 2024 Download

  • सबसे पहले CTET की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर CTET July Paper 1 Paper 2 Answer Key 2024 Download लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
  • आंसर की आपके स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

CTET July Result: सीटीईटी रिजल्ट का इंतजार

सीबीएसई ने अभी सीटीईटी रिजल्ट को लेकर किसी प्रकार का कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है। कयास लगाया जा रहा है कि अगस्त के पहले सप्ताह में रिजल्ट की घोषणा की जा सकती है। हालांकि इससे संबंधित किसी प्रकार का कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है। इससे संबंधित अधिसूचना जारी होते ही आपको यहां सूचित कर दिया जाएगा।

CTET July Paper 1, Paper 2 Result: पेपर 1 और पेपर 2 की परीक्षा

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड सालभर में दो बार केंद्रीय पात्रता परीक्षा (CTET) आयोजित करता है। पेपर 1 (CTET Paper 1) क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवार राज्य सरकार के सरकारी स्कूलों में कक्षा 1 से 5वीं तक के शिक्षकों के लिए पात्र माने जाते हैं। जबकि पेपर 2 (CTET Paper 2) में सफल होने वाले अभ्यर्थी कक्षा 6 से 8वीं तक के शिक्षकों के लिए योग्य होंगे। वहीं पेपर 1 और पेपर 2 दोनों में शामिल होने वाले उम्मीदवार कक्षा 1 से 8वीं तक के शिक्षकों के लिए पात्र माने जाएंगे। खास बात यह है कि इस परीक्षा को क्वालीफाई करने वाले अभ्यर्थी केंद्रीय विद्यालय व नवोदय विद्यालय में भी शिक्षक की भर्ती के लिए पात्र माने जाते हैं।
Aditya Singh
आदित्य सिंह author

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्र... और देखें

End of Article