से डाउनलोड करें सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट की तिथि
से डाउनलोड करें सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट की तिथि
सीटीईटी की परीक्षा साल में दो बार आयोजित की जाती है। सीटीईटी परीक्षा का पहला पेपर कक्षा 1 से 5 तक और दूसरा पेपर 6वीं से 8वीं तक के शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए होता है। इस साल परीक्षा के लिए 31 अक्टूबर 2022 से 24 नवंबर 2022 तक आवेदन मांगे गए थे। वहीं, इससे पहले परीक्षा का आयोजन 16 दिसंबर 2021 से 21 जनवरी 2022 तक हुआ था और इसका रिजल्ट मार्च में जारी हुआ। आधिकारिक सूचना के अनुसार, पिछले साल सीटीईटी पेपर I में 4,45,467 और पेपर II में 2,20,069 अभ्यर्थी सफल रहे थे।
सीबीएसई की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, सीटीईटी परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 2:30 बजे से 5 बजे तक होगी। परीक्षा का आयोजन ऑनलाइन मोड में किया जाएगा। परीक्षा पैटर्न की बात करें तो पेपर 1 और पेपर 2 में बाल विकास और शिक्षणशास्त्र, गणित, भाषा 1, भाषा 2 और पर्यावरण अध्ययन / विज्ञान और गणित या सामाजिक अध्ययन से 150 अंको के 150 सवाल पूछे जाते हैं। इन सवालों को हल करने के लिए 2 घंटे और 30 मिनट का समय मिलता है।
CTET Exam 2022: सीटीईटी एग्जाम की फर्जी डेटशीट सोशल मीडिया पर वायरल, वेबसाइट पर नहीं आया कोई नोटिस
सीटीईटी एग्जाम में निगेटिव मार्किंग का प्रावधान तो नहीं है लेकिन दो शिफ्ट में परीक्षा होने की वजह से नॉर्मलाइजेशन की प्रक्रिया अपनाई जा सकती है। हालांकि, इस संबंध में कोई आधिकारिक घोषणा अभी तक नहीं हुई है। अगर परीक्षा दिसंबर में शुरू होती है तो इसके लिए एडमिट कार्ड भी जल्द ही वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा। सीटीईटी से जुड़े ऐसे ही तमाम अपडेट्स आप इस लाइव ब्लॉग में चेक कर सकते हैं।
REET 2023 Notification: जारी हुआ राजस्थान रीट परीक्षा का नोटिफिकेशन, 48 हजार पदों पर नौकरी का शानदार मौका
