CTET 2022: जल्द खत्म होगा इंतजार, जानें कब घोषित होगी सीटीईटी परीक्षा की तारीख
CTET 2022: जल्द खत्म होगा इंतजार, जानें कब घोषित होगी सीटीईटी परीक्षा की तारीख
सीबीएसई द्वारा सीटीईटी की परीक्षा साल में दो बार आयोजित की जाती है। इससे पहले यह परीक्षा 16 दिसंबर 2021 से 21 जनवरी 2022 तक आयोजित की गई थी। परीक्षा का रिजल्ट मार्च में जारी हुआ था। जिसके अनुसार सीटीईटी पेपर I में 4,45,467 अभ्यर्थी और पेपर II में 2,20,069 अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की थी। वहीं, इस साल परीक्षा के लिए 31 अक्टूबर 2022 से 24 नवंबर 2022 तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे।
Sarkari Naukri Result 2022 Live Updates: Check Here
सीटीईटी परीक्षा के दोनों पेपर में बाल विकास और शिक्षणशास्त्र, गणित, भाषा 1, भाषा 2 और पर्यावरण अध्ययन / विज्ञान और गणित या सामाजिक अध्ययन से 150 अंकों के 150 सवाल पूछे जाएंगे और इन सवालों को हल करने के लिए 2 घंटे और 30 मिनट का समय मिलेगा। परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 2:30 बजे से 5 बजे तक ऑनलाइन मोड में होगी। सीटीईटी परीक्षा में गलत जवाब के लिए निगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं हैं। हालांकि, नॉर्मलाइजेशन की प्रक्रिया लागू की जा सकती है।
सीटीईटी परीक्षा कक्षा 1 से 5 तक और 6वीं से 8वीं तक के लिए शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जाती है। परीक्षा में सफल अभ्यर्थी सरकारी स्कूलों में शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए योग्य माने जाएंगे। सीटीईटी परीक्षा 2022 से जुड़े ऐसे ही तमाम अपडेट्स के लिए इस लाइव ब्लॉग के साथ बने रहें।
CTET Exam Date 2022: सीटीईटी एग्जाम की तारीख पर अपडेट, जानें कब आएगा एडमिट कार्ड
