एजुकेशन

CTET Answer Key 2024: जारी हुई सीबीएसई सीटीईटी आंसर-की, डायरेक्ट लिंक से तुरंत डाउनलोड करें पीडीएफ

CTET Answer Key 2024, CBSE CTET Answer Key 2024: सीबीएसई सीटीईटी आंसर-की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जारी कर दी गई है। अभ्यर्थी यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से सीटीईटी आंसर-की 2024 डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

CTET Answer Key 2024

CTET Answer Key 2024, CBSE CTET Answer Key 2024: सीटीईटी आंसर-की 2024 का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) की प्रोविजनल आंसर-की आज यानी 7 फरवरी को जारी कर दी है। जिन अभ्यर्थियों ने सीबीएसई सीटीईटी 2024 में भाग लिया था, वह आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर आंसर-की चेक कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी सीटीईटी आंसर-की 2024 डाउनलोड कर सकते हैं।

CBSE CTET Exam 2024: इस तारीख को हुई थी परीक्षा

सीबीएसई सीटीईटी एग्जाम का आयोजन 21 जनवरी 2024 को देश के 135 शहरों में किया गया था। यह परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक ऑफलाइन मोड में हुई थी। वहीं, आज इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की भी जारी कर दी गई है। इस आंसर-की पर प्राप्त आपत्तियों पर विचार के बाद ही फाइनल आंसर-की और रिजल्ट जारी किया जाएगा।

CTET Answer Key 2024: ऑनलाइन दर्ज कराएं आपत्ति

सीटीईटी एग्जाम में शामिल अभ्यर्थियों को यदि किसी भी सवाल या जवाब पर आपत्ति हो तो वह 11 फरवरी तक ऑनलाइन ऑब्जेक्शन दर्ज करवा सकते हैं। इसके लिए 1000 रुपये शुल्क का भुगतान भी करना होगा। सभी अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट से इन आसान स्टेप्स के माध्यम से सीटीईटी आंसर-की डाउलनोड कर सकते हैं।

How to download CTET Answer Key 2024

  • सीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर सीटीईटी आंसर-की 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब अभ्यर्थी सीटीईटी आंसर-की 2024 डाउनलोड कर सकते हैं।

CTET Result 2024: कब तक आएगा रिजल्ट

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सीटीईटी एग्जाम का रिजल्ट भी फरवरी के आखिरी या मार्च के पहले सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। लेटेस्ट अपडेट्स के लिए सीटीईटी की वेबसाइट विजिट करते रहें।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article