CTET 2026 की परीक्षा स्थगित, आवेदन का मौका फिर से मिला; जानें नई तारीख कब होगी

CTET 2026 परीक्षा को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। इसके साथ ही उन योग्य उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन आवेदन का पोर्टल एक बार फिर खोल दिया गया है, जो पहले आवेदन नहीं कर पाए थे।

CTET 2026 Postponed: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी CTET 2026 को लेकर अहम अपडेट जारी किया है। बोर्ड ने CTET के 22वें संस्करण की परीक्षा को फिलहाल स्थगित कर दिया है। इसके साथ ही उन योग्य उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन आवेदन का पोर्टल एक बार फिर खोल दिया गया है, जो पहले आवेदन नहीं कर पाए थे। CBSE के नए नोटिस के मुताबिक, CTET 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 25 अगस्त से शुरू हो गई है और उम्मीदवार 1 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। यह मौका केवल उन अभ्यर्थियों के लिए है, जिन्होंने पहले आवेदन नहीं किया था।

CTET 2026 Postponed

CBSE ने बताया है कि CTET 2026 के लिए आवेदन की नई विंडो आज 25 अगस्त से 1 सितंबर तक खुली रहेगी। ऐसे उम्मीदवार जो परीक्षा देने के योग्य हैं, लेकिन पहले आवेदन विंडो में फॉर्म नहीं भर पाए थे, वे इस दौरान अपना रजिस्ट्रेशन पूरा कर सकते हैं। इससे पहले CTET 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 11 मई से 10 जून 2026 तक चली थी। अब बोर्ड ने योग्य उम्मीदवारों को एक और मौका दिया है।

End of Feed