CSIR UGC NET Result 2023 @csirnet.nta.nic.in: सीएसआईआर नेट परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों के लिए जल्द ही बड़ा अपडेट आने वाला है। सूत्रों से पता चला है कि यह रिजल्ट इसी हफ्ते जारी किया जाएगा। जल्द ही आधिकारिक तौर पर तारीख व समय की जानकारी दी जाएगी, एक बार जारी होने के बाद आप csirnet.nta.nic.in से अपना स्कोर देख सकेंगे। बता दें, इस बार 2.74 लाख अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी, इसकी आंसर की जारी हो चुकी है अब रिजल्ट जारी होना बाकी है।
आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी द्वारा 6 से 8 जून 2023 तक 5 विषयों - केमिकल साइंस अर्थ एस्माॅस्फेरिक, ओशियन एंड प्लानेट्री साइंस, लाइफ साइंस मैथमैटिकल साइंस के लिए आयोजित की गई थी।
CSIR UGC NET Results 2023 को केवल एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट या csirnet.nta.nic.in से ही देखा जा सकेगा। मिली खबर के अनुसार इन रिजल्ट को जारी करने की तैयारी कर ली गई है। परीक्षा का आयोजन ऑनलाइन मोड में किया गया था, जबकि रिजल्ट भी ऑनलाइन मोड में जारी किया जाएगा।
सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा देश भर के 178 शहरों में आयोजित की गई थी, इस दौरान 426 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा संपन्न कराई गई। सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा में हर साल हजारों लोग अपनी किस्मत आजमाते हैं।
सीएसआईआर यूजीसी नेट 2023 रिजल्ट कैसे करें चेक?
सीएसआईआर नेट रिजल्ट 2023 देखने करने के लिए, उम्मीदवार इन चरणों का पालन कर सकते हैं:
- सबसे पहले सीएसआईआर की वेबसाइट - csirnet.nta.nic.in पर जाएं।
- अब “Joint
CSIR UGC NET Result 2023” नाम के लिंक पर क्लिक करें। - लॉगिन विंडो खोलें और लॉगिन करें।
- अब स्क्रीन पर सीएसआईआर यूजीसी नेट परिणाम 2023 और स्कोरकार्ड दिखाई देगा।
- अब डाउनलोड विकल्प पर क्लिक करें और प्रिंटआउट ले लें।
CSIR UGC NET Result 2023 कब आएगा?
CSIR UGC NET 2023 Provisional Answer Key 14 जून, 2023 को जारी की गई थी। सीएसआईआर न उम्मीदवारों को 16 जून, 2023 तक आंसर की के खिलाफ चुनौती उठाने का समय दिया था। इस दौरान जितने भी आपत्ति आई हैं, सीएसआईआर सभी प्रश्नों/ प्रतिवेदनों (objection) पर गौर करेगा। सीएसआईआर यूजीसी नेट 2023 परीक्षा का अंतिम परिणाम, स्कोर और उत्तर कुंजी राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) द्वारा वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर अपलोड की जाएगी।
रिपोर्ट के अनुसार, आपत्तियों पर गौर किया जा चुका है, और इसी हफ्ते रिजल्ट को जारी किया जा सकता है।
