CSIR UGC NET Answer Key 2023, CSIR NET Provisional Answer Key 2023 Pdf: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने काउंसिल ऑफ साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च (CSIR) यूजीसी नेट परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की (CSIR NET Answer Key 2023) आज यानी 14 जून को जारी कर दी है। इस परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.nic.in से आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी पीडीएफ चेक कर सकते हैं।
CSIR NET Provisional Answer Key 2023: इस तारीख तक दर्ज कराएं आपत्ति
सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर 2022 और जून 2023 साइकिल के लिए परीक्षा का आयोजन 6 जून, 7 जून और 8 जून 2023 को ऑनलाइन मोड में किया गया। वहीं, इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की आज जारी कर दी गई है। यदि अभ्यर्थी को किसी सवाल या जवाब पर आपत्ति हो तो 16 जून तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। प्रत्येक आपत्ति के लिए 200 रुपए शुल्क भी जमा करना होगा।
CSIR NET Provisional Answer Key 2023: डाउनलोड करें आंसर-की
सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा 178 शहरों में आयोजित की गई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस साल परीक्षा में 2.74 लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल हुए थे। अब सभी आधिकारिक वेबसाइट से इन स्टेप्स के जरिए प्रोविजनल आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।
How to download CSIR UGC NET Answer Key 2023
- आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर जाएं।
- फिर सीएसआईआर यूजीसी नेट आंसर की 2023 लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने सीएसआईआर नेट आंसर की पीडीएफ खुल जाएगा।
- अभ्यर्थी इस पीडीएफ को चेक करके डाउनलोड भी कर सकते हैं।
CSIR UGC NET Exam 2023: क्यों होती है परीक्षा
NTA द्वारा जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) और भारतीय विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में लेक्चररशिप (LS) / सहायक प्रोफेसर के लिए भारतीय नागरिकों की पात्रता निर्धारित करने के लिए संयुक्त CSIR-UGC NET परीक्षा आयोजित की जाती है। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।
