CSIR NET Final Answer Key 2024 PDF Download: सीएसआईआर यूजीसी नेट एग्जाम में शामिल युवाओं के लिए बड़ी खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने सीएसआईआर यूजीसी नेट फाइनल आंसर-की (CSIR NET Final Answer Key 2024) आज यानी 11 सितंबर को जारी कर दी है। जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी, वह एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.ac.in पर आंसर-की चेक कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से सीएसआईआर यूजीसी नेट आंसर-की 2024 पीडीएफ (CSIR UGC NET Final Answer Key 2024 Pdf) डाउनलोड कर सकते हैं।
CSIR UGC NET Final Answer Key 2024: डाउनलोड करें फाइनल आंसर-की
सीएसआईआर यूजीसी नेट एग्जाम का आयोजन 25 जुलाई, 26 जुलाई और 27 जुलाई 2024 को देश के 348 केंद्रों पर ऑनलाइन मोड में किया गया था। वहीं, इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की 8 अगस्त को जारी की गई और अभ्यर्थियों को 11 अगस्त तक ऑनलाइन ऑब्जेक्शन दर्ज कराने का समय दिया गया। इस आंसर-की पर प्राप्त आपत्तियों पर विचार के बाद आज फाइनल आंसर-की जारी कर दी गई है।
How to download CSIR UGC NET Final Answer Key 2024
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर CSIR UGC NET आंसर-की लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर एक पीडीएफ खुल जाएगा।
- अभ्यर्थी इस पीडीएफ को डाउनलोड कर सकते हैं।
CSIR NET Result 2024: कब तक जारी होगा रिजल्ट
एनटीए द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, इस परीक्षा में कुल 2,25,335 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। अब सभी बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सीएसआईआर यूजीसी नेट रिजल्ट सितंबर के तीसरे या चौथे सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। अपडेट आते ही आपको सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा।
