एजुकेशन

SSC GD Constable PET Admit Card 2024: जारी हुआ एसएससी जीडी कांस्टेबल पीईटी एडमिट कार्ड, ssc.gov.in से ऐसे करें डाउनलोड

SSC GD Constable PET Admit Card 2024: एसएससी जीडी कांस्टेबल पीईटी और पीएसटी एडमिट कार्ड आज जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

SSC GD Constable PET Admit Card 2024

SSC GD Constable PET Admit Card 2024: एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा में शामिल युवाओं के लिए बड़ी खबर है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने जनरल ड्यूटी कांस्टेबल फिजिकल टेस्ट का एडमिट कार्ड (SSC GD Constable PET Admit Card 2024) आज यानी 11 सितंबर को जारी कर दिया है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने लिखित परीक्षा में सफलता हासिल की थी, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके पीईटी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

SSC GD Constable Physical Test 2024: कब होगा फिजिकल टेस्ट

एसएससी जीडी कांस्टेबल फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट/फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट का आयोजन 23 सितंबर 2024 से किया जाएगा। फिजिकल स्टैंडर्ड्स की बात करें तो सामान्य और अन्य पिछड़ा वर्ग के पुरुष अभ्यर्थियों की लंबाई 170 सेमी और महिला अभ्यर्थियों की 157 सेमी होनी चाहिए। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को छूट प्रदान की

SSC GD Constable PET Admit Card 2024: इस बात का रखें ध्यान

एसएससी जीडी कांस्टेबल पीईटी/पीएसटी में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाना अनिवार्य होगा। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से इन आसान स्टेप्स में अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

How to Download SSC GD Constable PET Admit Card 2024

  • एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर जीडी कांस्टेबल एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

SSSC GD Constable Recruitment 2024: कितना मिलेगा वेतन

एसएससी जीडी कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा, फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET), फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST), मेडिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर होगा। इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 21700 रुपए से 69100 रुपए महीने तक वेतन दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article