एजुकेशन

Bihar Police Constable Bharti 2023: बड़ा अपडेट! बिहार पुलिस सिपाही भर्ती के लिए जारी हुआ लिखित परीक्षा का पाठ्यक्रम

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Jun 22, 2023, 08:38 AM IST

CSBC Bihar Police Constable Bharti 2023 Exam: बिहार पुलिस में बंपर भर्ती चल रही है। 20 जून से आवेदन के लिए विंडो को एक्टिवेट कर दिया गया है, इस बीच 21 जून की शाम एक और बड़ा अपडेट आया है, बिहार पुलिस सिपाही संवर्ग भर्ती 2023 के लिए लिखित परीक्षा का पाठ्यक्रम जारी कर दिया गया है।

Image

बिहार पुलिस सिपाही भर्ती के लिए पेपर पैटर्न (imgae - canva)

CSBC Bihar Police Constable Bharti 2023 Exam: बिहार पुलिस भर्ती 2023 के लिए अप्लाई करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ा अपडेट आ गया। इस भर्ती परीक्षा के लिए तैयारी शुरू कर दें क्योेंकि बिहार पुलिस ने लिखित परीक्षा का पाठ्यक्रम जारी कर दिया गया है। बता दें, इससे पहले 20 जून को आवेदन करने के लिए विंडो को एक्टिवेट किया गया था। अब उम्मीदवार पेपर का पैटर्न देख सकते हैं, व इसके अनुसार, तैयारी को दुरस्त कर सकते हैं।

Bihar Police Constable Vacancy: किन पदों पर होगी भर्ती

बिहार पुलिस विभाग इंस्पेक्टर, सब.इंस्पेक्टर, असिस्टेंट सब.इंस्पेक्टर, कांस्टेबल और ड्राइवर पदों के लिए भर्ती करेगा। इस भर्ती अभियान के जरिये 21391 पदों को भरा जाएगा। आवेदन का मौका हाथ से न जाने दें, आपको ऑनलाइन आवेदन करना है। बिहार पुलिस भर्ती 2023 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 20 जून 2023 से चल रही है, जबकि आवेदन की अंतिम तिथि 20 जुलाई 2023 है।

Direct Link to Apply Online - Bihar Police 2023 Registration

Bihar Police Constable Jobs: बिहार पुलिस कांस्टेबल योग्यता

उम्मीदवार जिसने 12वीं या समकक्ष परीक्षा पास कर ली है, वह बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 जुलाई, 2023 है। बिहार पुलिस वैकेंसी 2023 के लिए परीक्षा पैटर्न देखें।

बिहार पुलिस सिपाही संवर्ग भर्ती 2023 के अभ्यर्थियों के लिए लिखित परीक्षा का पाठ्यक्रम निम्न प्रकार का होगा।

bihar police constable bharti exam pattern

बिहार पुलिस सिपाही संवर्ग भर्ती 2023 (image - twitter)

Bihar Police Constable Ka Exam Kab Hoga?

सेंट्रल सेलेक्शन बोर्ड ऑफ कॉन्स्टेबल (CSBC) बिहार द्वारा इस परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। एक जानकारी के अनुसार, परीक्षा की तैयार शुरू कर दें, क्योंकि बिहार पुलिस भर्ती का एग्जाम जुलाईए 2023 के महीने में होगा। बिहार पुलिस सिपाही भर्ती 2023 के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट www.csbc.bih.nic.in पर सकते हैं।
नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article