एजुकेशन

CRPF Constable Result 2024: इंतजार खत्म, जारी हुआ सीआरपीएफ कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट, यहां डायरेक्ट करें चेक

CRPF Constable Result 2024 Declared: सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स की तरफ से कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। ऐसे में जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे वो CRPF Recruitment की ऑफिशियल वेबसाइट rect.crpf.gov.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इस परीक्षा में कुल 68000 से ज्यादा कैंडिडेट्स पास हुए हैं।

Image

CRPF Constable का रिजल्ट जारी

Photo : iStock

CRPF Constable Result 2024 Declared: सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स में कांस्टेबल भर्ती के लिए आयोजित परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों का इंतजार खत्म हो गया है। सीआरपीएफ की तरफ से कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। ऐसे में जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे वो CRPF Recruitment की ऑफिशियल वेबसाइट rect.crpf.gov.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इस परीक्षा में कुल 68000 से ज्यादा कैंडिडेट्स पास हुए हैं।

सीआरपीएफ कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 27 मार्च 2023 को शुरू हुई थी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 2 मई 2023 तक का समय दिया गया था। इस परीक्षा का आयोजन पिछले साल जुलाई महीने में हुआ था। अब परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। रिजल्ट चेक करने के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें।

CRPF Constable Result 2024 ऐसे करें चेक

  • रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- rect.crpf.gov.in पर जाएं।
  • वेबसाइट की होम पेज पर Latest Notices के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद CRPF Constable Technical / Tradesman Recruitment 2023 Result for 9212 के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब Check Results के लिंक पर जाएं।
  • रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में खुलेगा।
  • कैंडिडेट्स अपना नाम या रोल नंबर सर्च करके रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
  • रिजल्ट चेक करने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।
CRPF Constable Result 2024 Check Here

सेलेक्शन प्रोसेस

कांस्टेबल के पदों पर अभ्यर्थियों का चयन सीबीटी परीक्षा, पीएसटी और पीईटी के जरिए किया जाएगा। सीबीटी परीक्षा दो घंटे की होगी और कुल 100 नंबरों के सवाल पूछें जाते हैं। लिखित परीक्षा में सेलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स को फिजिकल फिटनेस टेस्ट में शामिल होना होगा। इसमें शामिल होने से पहले फिजिकल फिटनेस की डिटेल्स ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन में देख सकते हैं।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article