CLAT 2024 Answer Key Pdf Download: Common Law Admission Test 2024 परीक्षा की आंसर की आज 4 दिसंबर 2023 को जारी कर दिया गया है। इच्छुक उम्मीदवार consortiumofnlus.ac.in से आंसर की चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें, आंसर की के साथ साथ प्रश्न पुस्तिका भी जारी कर दी गई है। उम्मीदवार डायरेक्ट लिंक देखें।
बता दें परीक्षा का आयोजन 03 दिसंबर, 2023 को भारत भर के 25 राज्यों और 4 केंद्र शासित प्रदेशों के 139 टेस्ट केंद्रों पर किया गया था।
CLAT 2024 की परीक्षा
यूजी और पीजी लॉ प्रवेश के लिए CLAT 2024 की परीक्षा रविवार, 3 दिसंबर, 2023 को दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित की गई थी। जो उम्मीदवार परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक साइट से आंसर की और प्रश्न पुस्तिका यानी क्वेश्चयन बुकलेट का पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा जो उम्मीदवार आपत्तियां करना चाहते हैं वे 5 दिसंबर की सुबह 9 बजे तक ऐसा कर सकते हैं।
CLAT 2024 आंसर की पीडीएफ - कैसे डाउनलोड करें?
- आधिकारिक वेबसाइट - consortiumofnlus.ac.in पर जाएं
- होमपेज पर, CLAT 2024 चुनें और नीचे स्क्रॉल करें
- आंसर की और प्रश्न पत्र लिंक पर क्लिक करें।
- पीडीएफ खुल जाएगी।
- दस्तावेज का अध्ययन करें और फिर उसके अनुसार आपत्तियां उठाएं।
आपत्तियां करने के लिए शुल्क
उम्मीदवारों को प्रत्येक आपत्ति के लिए 1000 रुपये का शुल्क देना होगा। यदि आपत्ति वैध यानी उचित पाई जाती है, तो परीक्षार्थी का शुल्क उसी खाते में वापस कर दिया जाएगा।
