एजुकेशन

School Closed Today: 13 जनवरी को भी नहीं खुलेंगे राजस्थान में स्कूल, जानें दिल्ली-नोएडा, यूपी, गाजियाबाद और पंजाब में स्कूलों की छुट्टी का अपडेट

School Closed Today : आज यानी 13 जनवरी को कई राज्यों के कई जिलों में स्कूलों की छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं। यानी कि कल इन जगहों पर स्कूल बंद रहेंगे। राजस्थान की बात करें तो यहां पर 13 जनवरी तक कई जिलों में स्कूलों की छुट्टियां बढ़ाई गई हैं। ऐसे में चलिये जानते हैं कि यूपी, दिल्ली, बिहार, राजस्थान और मध्यप्रदेश समेत अलग-अलग राज्यों में आज स्कूल बंद हैं या फिर खुले? Today School Closed, Kya aaj School Band hain, School Closed Today

Image

Today School Closed

13 January School Closed: आज यानी 13 जनवरी को स्कूलों की छुट्टी को लेकर पेरेंट्स और छात्र दोनों ही परेशान हैं। वे जानना चाहते हैं कि कल स्कूल खुले रहेंगे या फिर बंद । कई राज्यों में भीषण सर्दी पड़ रही है और ऐसे में प्रशासन ने बच्चों की सेहत को ध्यान में रखते हुए विंटर वेकेशन ब्रेक (Winter Vacation in Delhi/Noida) बढ़ा दिया है। कई पेरेट्स और छात्र कन्फ्यूज हैं कि क्या कल 13 जनवरी को स्कूल बंद (Today School Closed or not) रहेंगे या फिर खुले। अगले दिन 14 जनवरी को संक्रांति की भी छुट्टी है। ऐसे में स्कूलों की छुट्टी की इसी कन्फ्यूजन को दूर करने के लिए इस लेख में जानिये कि आज यानी 13 जनवरी को स्कूलों की छुट्टी का क्या अपडेट रहता है...

आज लोहड़ी का त्योहार Lohri 2026

आज कई राज्यों में लोहड़ी का त्योहार मनाया जाएगा। लोहड़ी एक लोकप्रिय पंजाबी त्योहार है, जो मुख्य रूप से पंजाब, हरियाणा, दिल्ली NCR, चंडीगढ़ और हिमाचल और जम्मू के कुछ हिस्सों में मनाया जाता है। हालांकि लोहड़ी कोई गजेटेड नेशनल छुट्टी नहीं है, फिर भी कई स्कूल बंद हैं।

राजस्थान में स्कूलों की छुट्टी Rajasthan School Closed Today

सबसे पहले बात करें राजस्थान की तो यहां राज्य के कई सारे जिलों में स्कूलों की छुट्टियों को बढ़ा दिया गया है। राजस्थान में हाड़ कंपाने वाली ठंड में सोमवार को पांच जिलों में रेड अलर्ट और पांच जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। 14 और 15 जनवरी को मौसम में राह मिलने की संभावना जताई जा रही है। कड़ाके की ठंड को देखते हुए राज्य के 11 जिलों में छुट्टियां बढ़ाई गई हैं। जबकि कुछ जिलों में स्कूलों का समय बदला गया है।

जयपुर: 12-13 जनवरी को प्री-प्राइमरी से 5वीं क्लास तक के लिए छुट्टियां घोषित की गई हैं। वहीं जैसलमेर: नर्सरी से 8वीं तक के स्टूडेंट्स के लिए 12 जनवरी से 14 जनवरी तक छुट्टियां रहेंगी। क्लास 9 से 12 तक के स्टूडेंट्स के लिए स्कूल 14 जनवरी तक सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चलेंगे। नागौर में प्री-प्राइमरी से 5वीं तक के स्टूडेंट्स के लिए 12 और 13 जनवरी को छुट्टियों की घोषणा की गई है। वहीं दौसा में 12 जनवरी को क्लास 8वीं तक के स्टूडेंट्स के लिए छुट्टी रहेगी।

दिल्ली में स्कूल बंद रहेंगे या फिर खुले Delhi School Closed

दिल्ली शिक्षा निदेशालय ने कड़ाके की ठंड को लेकर फैसला लिया है कि क्लास 8 से लेकर नर्सरी तक के स्कूल 15 जनवरी 2026 तक बंद रहेंगे। हालांकि ये आदेश सभी क्लासों पर लागू नहीं होता है। 9वीं से 12वीं क्लास के छात्र अपनी पढ़ाई ऑफलाइन जारी रखेंगे, लेकिन उनकी सुरक्षा के लिए खास गाइडलाइन जारी की गई हैं। दिल्ली के कई स्कूलों ने माता-पिता को बताया है कि रेगुलर क्लासें 16 जनवरी से फिर से शुरू होंगी।

पंजाब में आज स्कूल बंद या खुले ? Punjab School Closed Today

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड के चलते कई राज्यों में स्कूलों की छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं। सरकार ने बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी सरकारी, एडेड, मान्यता प्राप्त और निजी स्कूलों में 16 जनवरी तक अवकाश रखा है। सभी स्कूल 17 जनवरी 2026 से फिर से खुलेंगे।

हरियाणा में स्कूलों की छुट्टी का क्या है अपडेट ? Haryana School Closed Today

हरियाणा के स्कूलों में विंटर वेकेशन चल रहा है। यहां के स्कूलों में 15 जनवरी तक विंटर वेकेशन का ब्रेक जारी है। ऐसे में कल यानी 13 जनवरी को स्कूलों की छुट्टी रहेगी।

Kusum Bhatt
कुसुम भट्टauthor

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त करने के बाद वह पिछले 5 सालों से एजुकेशन बीट को मजबूती से संभाल रही हैं। कुसुम को खबरों को सबसे पहले ब्रेक करने, विषय की गहराई में जाकर स्टोरी तैयार करने और युवाओं को उनके करियर से जुड़ी सटीक जानकारी देने में विशेष दक्षता प्राप्त है। कुसुम की लेखन शैली संक्षिप्त, शोध आधारित और प्रभावशाली है। वे एग्जाम टिप्स, करियर गाइडेंस, सरकारी नौकरी से जुड़ी खबरें, बोर्ड रिजल्ट और सक्सेस स्टोरीज़ जैसे विषयों पर सटीक और भरोसेमंद कंटेंट तैयार करने के लिए जानी जाती हैं। कुसुम अबतक पांच हजार से अधिक बाइलाइन रिपोर्ट पब्लिश कर चुकी हैं। उन्हें ब्लॉगिंग, वेब स्टोरीज और ट्रेंडिंग एजुकेशनल टॉपिक्स पर काम करने का खास शौक है। उनका मानना है कि – "शिक्षा सिर्फ करियर का माध्यम नहीं, बल्कि सोच और समाज दोनों को बदलने की शक्ति रखती है।"

और पढ़ें
End of Article