एजुकेशन

CGPSC Pre Result 2026 OUT: जारी हो गया छत्तीसगढ़ स्टेट सर्विस एग्जामिनेशन प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट, 3921 उम्मीवारों को मिली सफलता

CGPSC Pre Result 2026 Released: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने स्टेट सर्विस एग्जामिनेशन प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे www.psc.cg.gov.in पर जाकर या खबर में दिए डायरेक्ट लिंक से अपना परिणाम देख सकते हैं।

Image

छत्तीसगढ़ स्टेट सर्विस एग्जामिनेशन प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट

CGPSC Pre Result 2026 Declared at psc.cg.gov.in: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने उन सभी उम्मीदवारों का इंतजार खत्म कर दिया है, जिन्होंने छत्तीसगढ़ स्टेट सर्विस एग्जामिनेशन प्रारंभिक परीक्षा में भाग लिया था। अब ये उम्मीदवार www.psc.cg.gov.in पर से अपना परिणाम देख सकते हैं। इस परीक्षा का आयोजन छत्तीसगढ़ के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में 22 फरवरी, 2026 को किया गया था। एक जानकारी के अनुसार, CGPSC Pre Exam 2026 में कुल 3921 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है।

CGPSC Pre Result 2026 Pdf Download करने का क्या है तरीका?

रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले CGPSC की ऑफिशियल वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाएं।

  • होमपेज पर Result पर क्लिक करें।
  • इस लिंक पर क्लिक करें - STATE_SERVICE_EXAMINATION-2025_PRELIMS_WRITTEN_EXAM_RESULT
  • नए पेज पर पीडीएफ खुल जाएगी।
  • इसे डाउनलोड करें, हो सके तो प्रिंट भी ले लें।

ये रहा डायरेक्ट लिंक - CGPSC Pre Result 2026 Pdf Download Link

CGPSC Pre Result 2026 Pdf में सफल उम्मीदवारों के नाम के साथ-साथ रोल नंबर और जन्मतिथि भी दी गई है।

CGPSC Mains Exam 2026 Date, मुख्य परीक्षा कब होगी?

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 16, 17, 18 और 19 मई, 2026 को मुख्य परीक्षा का आयोजन करेगा। बता दें, मुख्य परीक्षा एवं साक्षात्कार के माध्यम से कुल 238 उम्मीदवारों का सेलेक्शन किया जाएगा।

मुख्य परीक्षा की तैयारी के लिए किन बातों का रखें विशेष ध्यान

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) द्वारा आयोजित होने वाली स्टेट सर्विस एग्जामिनेशन मुख्य परीक्षा के लिए अभी काफी वक्त है, परीक्षा का आयोजन मई में किया जाना है, ऐसे में स्ट्रेटजी बनाकर तैयारी करें। सेलेक्शन के लिए नियमित रूप से पढ़ाई करें। मॉक टेस्ट का जमकर अभ्यान करें। पिछले साल के पेपर इकट्ठा करें, उन्हें हल करें, सवालों का पैटर्न समझें।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article