CGBSE 10th, 12th Admit Card 2023, CGBSE Class 10th, 12th Admit Card 2023 on cgbse.in: छत्तीसगढ़ बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CGBSE) ने 10वीं और 12वीं परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। अगर आप भी इस परीक्षा में भाग लेने जा रहे हैं तो बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई लिंक से भी प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं।
CGBSE 10th, 12th Exam Date 2023: कब से कब तक होगी परीक्षा
बोर्ड द्वारा जारी डेटसीट के अनुसार, कक्षा 10वीं (CGBSE Class 10th Exam 2023) की परीक्षा 2 मार्च से 24 मार्च 2023 तक आयोजित की जाएगी। जबकि, 12वीं की परीक्षा (CGBSE Class 12th Exam 2023) 1 मार्च से 31 मार्च 2023 तक होगी। परीक्षा का आयोजन सुबह 9 बजे से 12:15 बजे तक किया जाएगा। बोर्ड ने आज परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड भी जारी कर दिया है। स्टूडेंट्स ध्यान रखें कि परीक्षा हॉल में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
How to download Chhattisgarh Board CGBSE 10th, 12th Exam Admit Card 2023
- सबसे पहले छत्तीसगढ़ बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- इसके बाद छत्तीसगढ़ बोर्ड के लिंक पर क्लिक करें।
- अब मांगी गई जानकारी दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
- स्टूडेंट्स अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल सकते हैं।
CGBSE 12th Admit Card 2023 - Direct LinkCGBSE Board Exam 2023: इस बात का रखें ध्यान
छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा में शामिल होने से पहले स्टूडेंट्स एडमिट कार्ड में दिए सभी जरूरी दिशानिर्देशों को ध्यान से जरूर पढ़ लें और परीक्षा के दौरान इसका पालन भी करें। बोर्ड एग्जाम से जुडे़ ऐसे ही तमाम अपडेट्स के लिए टाइम्स नाउ नवभारत के साथ बने रहें।
