एजुकेशन

CBSE Revaluation 2025: सीबीएसई 10वीं 12वीं में कम आए हैं नंबर? बोर्ड जल्द ही देगा सुधार का मौका

CBSE Revaluation 2025: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10वीं व 12वीं परीक्षा का रिजल्ट कल 13 मई को जारी कर दिया। अब बोर्ड जल्द ही 2024-25 शैक्षणिक सत्र के लिए आंसर-शीट की रीचेकिंग, रिवैल्युएशन और रीकाउंटिंग की प्रक्रिया शुरू करेगा।

Image

CBSE Revaluation 2025

CBSE Revaluation 2025: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10वीं व 12वीं परीक्षा का रिजल्ट कल 13 मई को आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in और cbseresults.nic.in जारी कर दिया। अब बोर्ड जल्द ही 2024-25 शैक्षणिक सत्र के लिए आंसर-शीट की रीचेकिंग, रिवैल्युएशन और रीकाउंटिंग की प्रक्रिया शुरू करेगा। ऐसे में जो स्टूडेंट्स अपने मार्क्स से खुश नहीं हैं, वह अपनी आंसर-शीट की दोबारा जांच करवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। बोर्ड द्वारा इस संबंध में सूचना जल्द ही जारी की जाएगी।

CBSE Revaluation 2025: ऑनलाइन करें आवेदन

सीबीएसई के अनुसार, यदि स्टूडेंट्स को लगता है कि उनके मार्क्स सही नहीं हैं, तो वह बोर्ड से अपने अंकों को वेरीफाई करने के लिए कह सकते हैं, अपनी आंसर-शीट की स्कैन की गई कॉपी मांग सकते हैं या रिवैल्युएशन के लिए आवेदन कर सकते हैं। वेरिफिकेशन के लिए आवेदन करने का विकल्प रिजल्ट घोषित होने के चौथे दिन से शुरू होकर पांच दिनों के लिए उपलब्ध होगा। यदि स्टूडेंट्स अपने मार्क्स की दोबारा जांच करवाने के लिए cbseresults.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

How to apply for CBSE Revaluation 2025

  • सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।
  • फिर "स्टूडेंट" या "एग्जामिनेशन" सेक्शन के अंतर्गत "अप्लाई फॉर रिवैल्युएशन" लिंक पर क्लिक करें।
  • आपकी स्क्रीन पर एक फॉर्म खुलेगा - सभी जानकारी भरें।
  • फॉर्म पर लिखे निर्देशों का ध्यानपूर्वक पालन करें।
  • फॉर्म जमा करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।

CBSE 10th 12th Result 2025: पास होने के लिए चाहिए इतने नंबर

इस साल सीबीएसई 10वीं परीक्षा का आयोजन 15 फरवरी से 1 मार्च तक किया गया था। वहीं, 12वीं की परीक्षा 4 अप्रैल तक चली थी। बता दें कि सीबीएसई परीक्षा सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में पास होने के लिए सभी विषयों में कम से कम 33 फीसदी अंक हासिल करना अनिवार्य है।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article