किस दिन जारी हो रही सीबीएसई डेटशीट? कक्षा 10वीं और 12वीं का एक साथ है एग्जाम
किस दिन जारी हो रही सीबीएसई डेटशीट? कक्षा 10वीं और 12वीं का एक साथ है एग्जाम
इन दोनों वेबसाइट के माध्यम से 2023 के लिए सीबीएसई कक्षा 10 और कक्षा 12 की टाइमटेबल को देख सकते हैं। बोर्ड इस बार यानी शैक्षणिक वर्ष 2022-2023 के दौरान एक ही सत्र में सीबीएसई कक्षा 10 और कक्षा 12 की परीक्षा आयोजित करेगा। आपको पता हो, पिछली बार दो बार में बोर्ड परीक्षा का आयोजन किया गया था।
CBSE Date Sheet 2023: फर्जी है सीबीएसई के नाम पर चल रही इस वेबसाइट का हर अपडेट, बोर्ड ने किया आगाह
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 2023 में होने वाली सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 15 फरवरी से शुरू हो सकती है। हालांकि अभी इस तारीख पर आधिकारिक मुहर लगाना बाकी है। 2022-23 सत्र के लिए सीबीएसई डेट शीट में विषय के नाम, सीबीएसई परीक्षा तिथि 2023, परीक्षा अवधि और आवेदकों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश शामिल होंगे।
इस दौरान छात्रों या अभिवाहकों को अलर्ट रहने की जरूरत है क्योंकि कई तरफ वायरल डेटशीट देख रही है, जो कि फेक है। ऐसे में पीआईबी ने भी स्कैम अलर्ट जारी किया है, जिसमें बोर्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए कथित तौर पर सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2023 के उम्मीदवारों से पंजीकरण शुल्क मांगा गया है। माना जा रहा है कि इस बार Central Board of Secondary Education CBSE class 10, 12 date sheet 2023 जारी होने के बाद करीबन 34 लाख छात्रों के लिए एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा।
