इस तारीख को होगी सीटीईटी की परीक्षा, ctet.nic.in से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
इस तारीख को होगी सीटीईटी की परीक्षा, ctet.nic.in से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी सीटीईटी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जारी हुआ। सीटीईटी दिसंंबर एडमिट कार्ड 2022 डाउनलोड करने के लिए एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी। ध्यान रहे कि बिना एडमिट कार्ड परीक्षा हॉल में जाने कि अनुमति नहीं दी जाएगी। इसके साथ ही फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाना अनिवार्य होगा। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि एडमिट कार्ड में दिए निर्देशों को ध्यानपूर्वक जरूर पढ़ लें
केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन दिसंबर और जनवरी में किया जाना है। परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 2:30 बजे से 5 बजे तक ऑनलाइन मोड में होगी। हालांकि, परीक्षा की सटीक तारीख का ऐलान अभी तक नहीं किया गया है। चूंकि, सीटीईटी एडमिट कार्ड जारी हो चुका है, ऐसे में परीक्षा की डेट भी जल्द ही जारी किए जाने की उम्मीद है।
CTET Admit Card 2022: जारी हुआ सीटीईटी एडमिट कार्ड, ctet.nic.in से ऐसे करें डाउनलोड
सीटीईटी परीक्षा में सफल अभ्यर्थी सरकारी स्कूलो में शिक्षक पदों पर भर्ती के योग्य माने जाएंगे। सीटीईटी के तहत दो पेपर होते हैं। पेपर 1 का आयोजन कक्षा 1 से 5 तक और पेपर 2 का आयोजन कक्षा 6 से 8 तक शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए किया जाता है। अब सरकार ने सीटीईटी सर्टिफिकेट की वैलिडिट भी लाइफटाइम के लिए कर दी गई है। इसका मतलब अगर आपने परीक्षा क्लियर कर ली है तो उन्हें दोबारा परीक्षा देने की आवश्यकता नहीं होगी।
