CBSE Class 12th Revaluation 2024, CBSE Class 12th Rechecking 2024: सीबीएसई बोर्ड 10वीं 12वीं के छात्रों के लिए अहम सूचना है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आज यानी 17 मई 2024, शुक्रवार को कक्षा 12वीं के पुनर्मुल्यांकन प्रक्रिया शुरू कर (CBSE Class 12th Rechecking) दी है। ऐसे में जिन छात्रों को लगता है कि उनके किसी विषय में आकलन के मुताबिक कम मार्क्स आए हैं, तो आधिकारिक वेबसाइट
बता दें इस बार सीबीएसई बोर्ड 12वीं की परीक्षा 15 फरवरी से 2 अप्रैल 2024 तक आयोजित की गई थी। एग्जाम देशभर के कुल 16,417 स्कूलों में 7126 परीक्षा केंद्रों पर निर्धारित किया गया था। वहीं रिजल्ट 13 मई को घोषित किया गया था। यहां पासिंग पर्सेंटेज कुल 87.98 प्रतिशत दर्ज किया गया है। वहीं पिछले साल की तुलना में इस बार पास फीसदी में कुल 0.65% की वृद्धि दर्ज की गई है। वहीं अब रिवेल्युशन के लिए भी लिंक एक्टिव कर दिया गया है। स्टूडेंट्स नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अप्लाई कर सकते हैं।
CBSE Class 12th Revaluation 2024 Date: यहां देखें महत्वपूर्ण तारीख
| वेरिफिकेशन के लिए अप्लाई | 17 मई से 21 मई 2024 |
| आंसर शीट की फोटोकॉपी के लिए अप्लाई | 1 जून से 2 जून 2024 |
| रिवेल्युशन के लिए अप्लाई | 6 जून से 7 जून 2024 |
How To Apply CBSE Class 12th Revaluation 2024
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट cbse.nic.in, cbse.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर Main Website पर जाएं।
- यहां रिवैल्युशन पर क्लिक करें।
- अब मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें।
- इसके बाद सब्जेक्ट वाइज फीस का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
- आपका आवेदन स्वीकार कर लिया जाएगा।
