एजुकेशन

CBSE 12 English Exam: लेंदी था सीबीएसई 12वीं इंग्लिश का पेपर, देखें पेपर एनालिसिस

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Feb 24, 2023, 05:30 PM IST

CBSE Class 12 English Exam Analysis: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, सीबीएसई ने आज (24 फरवरी, 2023) को सीबीएसई कक्षा 12 की अंग्रेजी परीक्षा आयोजित की। जिन छात्रों ने इस परीक्षा में हिस्सा लिया वे यहां से पेपर एनालिसिस चेक कर सकते हैं। बता दें, ज्यादातर छात्रों ने कहा कठिन नही था पेपर

Image

सीबीएसई 12वीं इंग्लिश का पेपर

CBSE Class 12 English Exam Analysis: सीबीएसई 12वीं इंग्लिश का पेपर खत्म हो गया है, जिन छात्रों ने इस परीक्षा में हिस्सा लिया था, वे यहां से एग्जाम कॉपी एनालिसिस चेक कर सकते हैं, बता दें, पेपर खत्म होने के बाद छात्रों ने की गई बातचीत के आधार पर यह पता चला है कि CBSE Class 12 English Exam 2023 बहुत कठिन लेवल का नहीं था, आईये जानें विस्तार से छात्रों ने क्या कहा

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, सीबीएसई ने आज (24 फरवरी, 2023) को सीबीएसई कक्षा 12 की अंग्रेजी परीक्षा आयोजित की। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों ने कहा कि इंग्लिश का पेपर आसान से मध्यम स्तर का था, लेकिन इसे कठिन कहा जाना गलत होगा।

पेपर (English Core Exam) को सेक्शन ए, सेक्शन बी और सेक्शन सी में बांटा गया था
  • खंड ए: रीडिंग (20 अंक)
  • खंड बी: क्रिएटिव राइटिंग (20 अंक)
  • खंड सी: लिटरेचर (40 अंक)

CBSE Class 12 English Exam सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक आयोजित की। पेपर को हल करने के लिए उम्मीदवारों के पास कुल 3 घंटे का समय था। परीक्षा की शुरुआत में, छात्रों को प्रश्नों को अच्छी तरह से पढ़ने के लिए कुल 15 मिनट का समय दिया गया था।

कैसा रहा CBSE Class 12 English Exam 2023?

CBSE 12 English Exam खत्म होने के बाद जब छात्रों से बातचीत की गई तो पता चला कि पेपर बहुत कठिन नहीं था, लेकिन लंबा जरूर था, जिस वजह से समय से पहले खत्म करना थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहा।

CBSE Class 12 English Exam 2023 - कई छात्रों ने बताया आसान

छात्रों के एक ग्रुप ने बताया कि सीबीएसई कक्षा 12वीं अंग्रेजी का पेपर आसान था, जिसने भी साल भर अंग्रेजी विषय को कमतर नहीं लिया होगा, वह आसानी से और निश्चित समय के अंदर पेपर को हल कर सकता था। हालांकि कुछ सवाल थोड़े लंबे थे, जिस वजह से हल करने में पूरा समय लगा।

मॉडरेट था पेपर

कई छात्रों व टीचर से बात करने पर पता चला कि पेपर आसान से मध्यम लेवल का था, जहां ज्यादातर छात्रों ने पेपर को मॉडरेट बताया वहीं कुछ छात्रों ने इसे आसान बताया।

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article