एजुकेशन

CBSE Board Compartment Admit Card 2024: जारी हुआ सीबीएसई बोर्ड 10वीं 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा का एडमिट कार्ड, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

CBSE Class 10th 12th Compartment Admit Card 2024 Released: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन ने कक्षा 10वीं 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर (CBSE Class 10th Admit Card) दिया है। स्टूडेंट ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर अपना डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

CBSE Board Compartment Admit Card 2024: यहां डाउनलोड करें सीबीएसई बोर्ड कंपार्टमेंट परीक्षा का एडमिट कार्ड

CBSE Class 10th 12th Compartment Admit Card 2024 Released: सीबीएसई बोर्ड 10वीं 12वीं के छात्रों के लिए अहम सूचना है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 10वीं 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर (CBSE Class 10th Admit Card) दिया है। परीक्षा के लिए पंजीकरण करने वाले छात्र आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर (CBSE Class 12th Admit Card) सकते हैं। यहां छात्रों को अपना रोल नंबर व डेट ऑफ बर्थ दर्ज करना होगा।

CBSE Compartment Exam Date: सीबीएसई बोर्ड कंपार्टमेंट एग्जाम की डेट

बोर्ड की ओर से जारी डेटशीट के मुताबिक, कक्षा 10वीं 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा 15 जुलाई से शुरू होकर 22 जुलाई को समाप्त होगी। परीक्षा एक पाली में सुबह 10 बजकर 30 मिनट से दोपहर 1:30 तक होगी। छात्र नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

CBSE Class 10th 12th Compartment Admit Card 2024

  • सबसे पहले cbse.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर CBSE Class 10th 12th Admit Card 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना एप्लिकेशन नंबर व रोल नंबर दर्ज करें।
  • एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर प्रवेश पत्र डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

CBSE Class 12th Admit Card: एडमिट कार्ड में श्रुटि पाए जाने पर

यदि आपके एडमिट कार्ड में नाम, रोल नंबर, फोटो या हस्ताक्षर में किसी प्रकार की कोई श्रुटि पाई जाती है तो तुरंत बोर्ड को सूचित करें या फिर संबंधित स्कूल में अपनी शिकायत दर्ज करवाएं। तुरंत इसमें सुधार कर आपको मेल किया जाएगा।

CBSE Class 10th Admit Card: पास होने के लिए इतने मार्क्स

CBSE Board कक्षा 10वीं 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों के प्रत्येक विषय में व कुल मिलाकर 33 प्रतिशत मार्क्स चाहिए होंगे। यदि आपके किसी एक या दो विषय में न्यूनतम मार्क्स से कम अंक आते हैं तो छात्रों की कंपार्टमेंट मानी जाएगी। वहीं दो से ज्यादा विषयों में न्यूनतम मार्क्स से कम नंबर आने पर छात्रों को फेल माना जाएगा।
Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article