CBSE Board Admit Card 2025: नोट करें! फरवरी के पहले सप्ताह में जारी हो सकता है सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं का एडमिट कार्ड
- Authored by: आदित्य सिंह
- Updated Jan 29, 2026, 06:41 AM IST
CBSE Class 10th 12th Admit Card 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड जल्द ही कक्षा 10वीं 12वीं परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर सकता है। प्रवेश पत्र जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे। यहां आपको अपना रोल नंबर व डेट ऑफ बर्थ दर्ज करना होगा।
CBSE Class 10th 12th Admit Card 2026: यहां डाउनलोड करें सीबीएसई 10वीं 12वीं परीक्षा का एडमिट कार्ड
CBSE Class 10th 12th Admit Card 2026: सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं की परीक्षाएं शुरू होने में अब महज गिनती के दिन (CBSE Class 10th Admit Card) बाकी हैं। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन (CBSE) किसी भी वक्त कक्षा 10वीं 12वीं परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर (CBSE Class 12th Admit Card) सकता है। प्रवेश पत्र जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउलोड कर सकेंगे। यहां आपको अपना रोल नंबर व डेट ऑफ बर्थ दर्ज करना होगा। वहीं प्राइवेट छात्रों के लिए एडमिट कार्ड पहले ही 19 जनवरी, 2026 को जारी किए जा चुके हैं। बीते वर्ष यानी 2025 में एडमिट कार्ड 3 फरवरी को जारी किया गया था। ऐसे में इस बार भी कयास लगाया जा रहा है कि प्रवेश पत्र फरवरी के पहले सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा।
CBSE Class 10th 12th Admit Card: कब होगी सीबीएसई 10वीं 12वीं की परीक्षा
बता दें सीबीएसई बोर्ड 10वीं 12वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से आयोजित की जाएंगी। इसके लिए कुल 42 लाख से ज्यादा छात्रों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया है। जिसमें कक्षा 10वीं के कुल 24.12 लाख और 12वीं के लिए कुल 17.88 लाख छात्र छात्र शामिल हैं। परीक्षाएं कुल 7800 एग्जाम सेंटर्स पर आयोजित की जाएंगी। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।
CBSE Class 10th 12th Admit Card: ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड
- सबसे पहले CBSE की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर CBSE Class 10th 12th Admit Card 2025 Download लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रोल नंबर व डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें।
- एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव करें।
CBSE Class 10th Admit Card: एडमिट कार्ड पर होगी ये जानकारी
- छात्र का नाम
- माता पिता का नाम
- रोल नंबर
- स्कूल का नाम
- स्कूल कोड
- परीक्षा का समय
- परीक्षा केंद्र पर पहुंचने का समय
- परीक्षा केंद्र का नाम
- परीक्षा केंद्र का पता
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
- हस्ताक्षर
CBSE Class 12th Admit Card: एडिट कार्ड अनिवार्य
यदि आपके एडमिट कार्ड में किसी प्रकार की कोई श्रुटि पाई जाती है तो तुरंत अपने स्कूल के प्रधानाचार्य या क्लास टीचर से संपर्क करें। इसमें तुरंत करेक्शन कर आपको उपलब्ध करवाया जाएगा। साथ ही ध्यान रहे बिना एडमिट कार्ड के किसी भी छात्र को परीक्षा हॉल में एंट्री नहीं दी जाएगी। साथ ही एडमिट कार्ड के साथ स्कूल आईडी कार्ड ले जाना ना भूलें।