CBSE 10th 12th Result 2023: अगले साल इस दिन होगी सीबीएसई 10वीं व 12वीं परीक्षा, नोट कर लें डेट
CBSE Board Result 2023, CBSE 10th 12th Result 2023 Link: सीबीएसई रिजल्ट का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए बड़ा अपडेट है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से आज कक्षा 10वीं व 12वीं रिजल्ट की घोषणा कर दी गई है। स्टूडेंट्स बोर्ड की वेबसाइट पर अपने नतीजे देख सकते हैं। हालांकि, वेबसाइट क्रैश होने पर डिजिलॉकर और एसएमएस पर भी परिणाम देखे जा सकते हैं। बता दें कि हाईस्कूल परीक्षा का आयोजन 15 फरवरी से 21 मार्च तक 7240 केंद्रों पर किया गया। जबकि, इंटरमीडिएट की परीक्षा 15 फरवरी से 5 अप्रैल 2023 तक हुई।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस साल सीबीएसई परीक्षा के लिए कुल 38, 83,710 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन किया था। जिसमें से कक्षा 10वीं परीक्षा में 21,86,940 और 12वीं में 16,96,770 स्टूडेंट्स शामिल हुए। अब 10वीं स्टूडेंट्स का रिजल्ट (CBSE Class 10th Result 2023) बहुत जल्द ही cbseresults.nic.in और cbse.gov.inपर जारी कर दिया जाएगा। ध्यान रहे की सीबीएसई एग्जाम में पास होने के लिए सभी विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना जरूरी है।
MAY 13, 2023 06:36 IST
CBSE 10th 12th Result 2023 LIVE - अगले सत्र में कब होगी परीक्षा
सीबीएसई 10वीं व 12वीं रिजल्ट की घोषणा कर दी गई है। जारी सूचना के अनुसार, अगले सत्र के लिए हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा का आयोजन 15 फरवरी से किया जाएगा। परीक्षा का विस्तृत टाइम टेबल तय समय पर जारी किया जाएगा
MAY 13, 2023 06:13 IST
CBSE 10th 12th Result 2023 LIVE - कब और कहां मिलेगी मार्कशीट
सीबीएसई 10वीं व 12वीं परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। स्टूडेंट्स बोर्ड की वेबसाइट से अपनी प्रोविजनल मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। हालांकि, ओरिजनल मार्कशीट कुछ दिनों बाद संबंधित स्कूल से वितरित की जाएगी।
MAY 13, 2023 06:11 IST
CBSE 10th 12th Result 2023 LIVE - इन वेबसाइट पर चेक करें रिजल्ट
डिजिलॉकर ऐप या वेबसाइट खोलें।इसके बाद साइन इन करें / अपना अकाउंट बनाएं।होम पेज पर सीबीएसई रिजल्ट लिंक देखें या श्रेणियों के तहत सीबीएसई सेक्शन पर जाएं।सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट की जरूरी जानकारी भरकर स्कोर को चेक करें।
CBSE Board Exam 2023 Result LIVE: सीबीएसई सप्लीमेंट्री परीक्षा में कक्षा 10वीं छात्रों को दो विषयों में अपने स्कोर में सुधार करने का मौका मिलेगा और कक्षा 12वीं छात्रों को केवल एक विषय में अपने अंक सुधार का मौका मिलेगा।
MAY 12, 2023 19:38 IST
CBSE Board Class 12th Result: सीबीएसई कक्षा 12वीं रिजल्ट के आंकड़े
कुल रजिस्टर करने वाले छात्र: 16,80,256परीक्षा देने वाले छात्र: 16,60,511पास प्रतिशत: 87.33 प्रतिशतपास होने वाले छात्र: 14,50,174
MAY 12, 2023 17:50 IST
CBSE 10th 12th Result 2023 LIVE - 38 लाख से अधिक स्टूडेंट्स का रिजल्ट जारी
इस साल सीबीएसई परीक्षा के लिए कुल 38, 83,710 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन किया था। जिसमें से कक्षा 10वीं परीक्षा में 21,86,940 और 12वीं में 16,96,770 स्टूडेंट्स शामिल हुए। आज बोर्ड की ओर से सभी स्टूडेंट्स का रिजल्ट वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है।
MAY 12, 2023 17:43 IST
CBSE Class 10th Result 2023 LIVE - मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई
CBSE की 10वीं एवं 12वीं की परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों व गुरुजनों को हार्दिक बधाई! यह सफलता आप सभी की प्रतिभा, लगनशीलता व कठिन परिश्रम की परिचायक है। आप सभी के उज्ज्वल भविष्य हेतु अनंत शुभकामनाएं! - योगी आदित्यनाथ, मुख्यमंत्री (यूपी)
MAY 12, 2023 17:40 IST
CBSE 10th 12th Result 2023 LIVE - कब हुई 10वीं व 12वीं परीक्षा
सीबीएसई 10वीं परीक्षा का आयोजन 15 फरवरी से 21 मार्च तक किया गया। जबकि, 12वीं की परीक्षा 15 फरवरी से 5 2023 तक हुई। इस परीक्षा में पास होने के लिए सभी विषयों में कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना जरूरी है।
MAY 12, 2023 17:35 IST
CBSE 10th 12th Result 2023 LIVE - सीबीएसई 10वीं में ऐसा रहा लड़कों का पास प्रतिशत
CBSE 10th 12th Result 2023 LIVE - पुर्नमूल्यांकन के लिए इस डेट से करें अप्लाई
सीबीएसई 10वीं व 12वीं में मिले मार्क्स से असंतुष्ट स्टूडेंट्स पुर्नमूल्यांकन के लिए अप्लाई कर सकेंगे। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 16 मई से शुरू की जाएगी। ध्यान रहे कि स्टूडेंट्स को प्रत्येक विषय के लिए निर्धारित शुल्क भी जमा करना होगा।
MAY 12, 2023 17:19 IST
CBSE Class 10th Result 2023 LIVE - इतने विषयों के लिए हुई 10वीं परीक्षा
सीबीएसई 10वीं में कुल 76 विषयों के लिए परीक्षा आयोजित की गई थी। यह परीक्षा देश के 7241 केंद्रों पर हुई थी, जिसमें 18,15,561 पर्यवेक्षक और 3578 मूल्यांकन केंद्र थे।
MAY 12, 2023 17:07 IST
CBSE Board 10th 12th Result 2023 LIVE - दिल्ली क्षेत्र से इतने स्टूडेंट्स रहे सफल
दिल्ली क्षेत्र से कुल 3,63,836 स्टूडेंट्स ने 10वीं परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था। जिनमें से 3,58,968 स्टूडेंट्स परीक्षा में शामिल हुए। वहीं, परीक्षा पास करने वाले स्टूडेंट्स की कुल संख्या 3,20,349 रही और पास प्रतिशत 89.24% दर्ज किया गया।
MAY 12, 2023 16:32 IST
CBSE Class 10th Result 2023 LIVE - इन वेबसाइट पर चेक करें रिजल्ट
CBSE Class 10th Result 2023 LIVE - नहीं होगी सीबीएसई 10वीं व 12वीं टॉपर्स की घोषणा
सीबीएसई 10वीं व 12वीं रिजल्ट की घोषणा आज आधिकारिक वेबसाइट पर कर दी गई है। बता दें कि इस साल हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के टॉपर्स की घोषणा नहीं की जाएगी। सभी स्टूडेंट्स वेबसाइट पर रोल नंबर सहित अन्य जानकारी दर्ज करके नतीजे देख सकते हैं।
MAY 12, 2023 15:32 IST
CBSE Class 10th Result 2023 LIVE - पिछले साल से कम रहा पास प्रतिशत
सीबीएसई 10वीं परीक्षा का रिजल्ट आज यानी 12 मई को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। बता दें कि इस साल 10वीं का पास प्रतिशत 93.12% दर्ज किया गया है। यह पिछले साल की तुलना में कम है।
MAY 12, 2023 14:57 IST
CBSE Class 10th Result 2023 LIVE - 15 फरवरी को होगी अगले सत्र की परीक्षा
आधिकारिक जानकारी के अनुसार, अगले साल सीबीएसई 10वीं परीक्षा का आयोजन 15 फरवरी 2024 को किया जाएगा। वहीं, इस साल सप्लीमेंट्री परीक्षा जुलाई में होगी। बोर्ड की ओर से परीक्षा की सटीक तारीख तय समय के अंदर जारी कर दी जाएगी।
MAY 12, 2023 14:26 IST
CBSE Class 10th Result 2023 LIVE - 10वीं में इतने स्टूडेंट्स रहे सफल
इस साल सीबीएसई 10वीं परीक्षा के लिए 2184117 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन किया था। 10वीं की परीक्षा में कुल 2165805 स्टूडेंट्स ने भाग लिया था, जिसमें से 2016779 को सफल घोषित किया गया है।
MAY 12, 2023 14:18 IST
CBSE 10th 12th Result 2023 LIVE - कब और कहां मिलेगी मार्कशीट
सीबीएसई 10वीं व 12वीं परीक्षा का रिजल्ट आज जारी कर दिया गया है। स्टूडेंट्स बोर्ड की वेबसाइट से अपनी प्रोविजनल मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे। हालांकि, ओरिजनल मार्कशीट कुछ दिनों बाद संबंधित स्कूल की ओर से वितरित की जाएगी।
MAY 12, 2023 14:12 IST
CBSE Class 10th Result 2023 LIVE - ऑफलाइन ऐसे चेक करें रिजल्ट
सीबीएसई 10वीं रिजल्ट वेबसाइट के अलावा एसएमएम पर भी चेक किया जा सकता है। इसके लिए स्टूडेंट्स को cbse10रोल नंबरस्कूल नंबरसेंटर नंबर टाइप करके 7738299899 पर भेजना होगा।