एजुकेशन

CBSE 10th 12th Date Sheet 2024: फरवरी में इस दिन होगी सीबीएसई 10वीं व 12वीं परीक्षा, जानें कब आएगी डेट शीट

CBSE 10th 12th Date Sheet 2024, CBSE Class 10th 12th Time Table 2024: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा कक्षा 10वीं व 12वीं परीक्षा का टाइम टेबल आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जल्द जारी किया जाएगा। बता दें कि परीक्षा का आयोजन 15 फरवरी से किया जाना है।

Image

CBSE 10th 12th Date Sheet 2024

CBSE 10th 12th Date Sheet 2024, CBSE Class 10th 12th Time Table 2024: सीबीएसई डेट शीट का इंतजार खत्म होने वाला है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा कक्षा 10वीं व 12वीं परीक्षा का टाइम टेबल (CBSE Exam Time Table 2024) जल्द ही जारी कर दिया जाएगा। अगर आप भी इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे तो बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in से डेट शीट (CBSE Date Sheet 2024) डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा सीबीएसई 10वीं व 12वीं डेट शीट 2024 की डायरेक्ट लिंक यहां भी उपलब्ध करवा दी जाएगी।

CBSE 10th 12th Exam 2024 Date: कब होगी सीबीएसई परीक्षा

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, सीबीएसई 10वीं व 12वीं परीक्षा 15 फरवरी से शूरू होंगे और यह 10 अप्रैल 2024 को समाप्त होगी। हालांकि, बोर्ड ने अभी तक परीक्षा का टाइम टेबल नहीं जारी किया है। सीबीएसई डेट शीट जारी होने के बाद ही परीक्षा की सटीक तारीख पता चल पाएगी।

CBSE 10th 12th Date Sheet 2024: कब आएगा टाइम टेबल

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सीबीएसई 10वीं व 12वीं टाइम टेबल दिसंबर में जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। अपडेट आते ही सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा। अभ्यर्थी बोर्ड की वेबसाइट से इन स्टेप्स के माध्यम से सीबीएसई टाइम टेबल 2024 डाउनलोड कर सकेंगे।

How to Download CBSE 10th 12th Date Sheet 2024

  • सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।
  • फिर 10वीं व 12वीं टाइम टेबल 2024 के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने टाइम टेबल का एक पीडीएफ खुल जाएगा।
  • स्टूडेंट्स इस पीडीएफ को चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।

CBSE Board Exam 2024: सीबीएसई एग्जाम के लिए करें रजिस्ट्रेशन

सीबीएसई 9वीं और 11वीं के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया जारी है। जिन स्टूडेंट्स ने अभी तक परीक्षा के लिए अप्लाई नहीं किया है, वह लेट फीस के साथ 26 अक्टूबर से 29 अक्टूबर 2023 तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो ... और देखें

End of Article