एजुकेशन

CA Foundation Result 2024 Date: इस तारीख को जारी होगा सीए फाउंडेशन रिजल्ट, icai.nic.in पर ऐसे करें चेक

CA Foundation Result 2024 Release Date: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) की ओर से सीए फाउंडेशन का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट icai.nic.in पर जारी किया जाएगा। अभ्यर्थी यहां दी गई लिंक से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे।

Image

CA Foundation Result 2024 Date

CA Foundation Result 2024 Release Date: सीए फाउंडेशन रिजल्ट का इंतजार खत्म होने जा रहा है। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) की ओर से चार्टर्ड अकाउंटेंट्स फाउंडेशन एग्जाम का रिजल्ट 29 जुलाई (CA Foundation Result 2024 Date) को जारी किए जाने की संभावना है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी, वह आधिकारिक वेबसाइट icai.nic.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी सीए फाउंडेशन रिजल्ट 2024 की डायरेक्ट लिंक (CA Foundation Result 2024 Link) उपलब्ध करवा दी जाएगी।

ICAI CA Foundation Result 2024 Date: इस तारीख को आएगा रिजल्ट

आईसीएआई सीसीएम धीरज खंडेलवाल ने 'एक्स' पर सीए फाउंडेश रिजल्ट की जानकारी साझा की है। उन्होंने बताया कि जून 2024/जुलाई 2024 में आयोजित सीए फाउंडेशन परीक्षा और इन्फॉर्मेशन सिस्टम ऑडिट (ISA) असेसमेंट टेस्ट का रिजल्ट सोमवार, 29 जुलाई 2024 को घोषित किए जाने संभावना है। हालांकि, रिजल्ट की सटीक तारीख का ऐलान फिलहाल नहीं किया गया है।

CA Foindation Result 2024 Release Date: इस तारीख को हुई थी परीक्षा

इस साल सीए फाउंडेशन एग्जाम का आयोजन 20 जून, 22 जून, 24 जून और 26 जून को किया गया था। वहीं, इस परीक्षा का रिजल्ट 29 जुलाई को जारी हो सकता है। सीए फाउंडेशन रिजल्ट जारी होते ही आपको सबस पहले यहां सूचित किया जाएगा। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर इन आसान स्टेप्स में अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

How to download ICAI CA Foundation Result 2024

  • आईसीएआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर सीए फाउंडेशन रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब अभ्यर्थी अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

ICAI CA Result 2024: सीए इंटर और फाइनल का रिजल्ट

आईसीएआई ने हाल ही में सीए इंटरमीडिएट और फाइनल एग्जाम का रिजल्ट जारी किया था। इस साल नई दिल्ली के शिवम मिश्रा ने 83.33% (500 अंक) के स्कोर के साथ CA फाइनल परीक्षा में टॉप किया था। वहीं, दिल्‍ली की वर्षा अरोड़ा 480 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। जबकि, तीसरे स्‍थान पर मुंबई की किरण राजेन्‍द्र सिंह और सलीम अंसारी ने जगह बनाई।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेय author

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वव... और देखें

End of Article