एजुकेशन

BSEH Haryana Board Exam 2023: जारी हुई 10वीं व 12वीं सप्लीमेंट्री एग्जाम की डेटशीट, यह रहा डाउनलोड करने का तरीका

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Jun 24, 2023, 11:49 AM IST

BSEH Haryana Board Supplementary Exam 2023: बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन, हरियाणा ने कक्षा 10वीं व 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा की डेटशीट आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जारी र दी है। स्टूडेंट्स यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

HBSE Date Sheet 2023

Photo : iStock

BSEH Haryana Board Supplementary Exam 2023, Haryana Board Class 10th 12th Compartment Date Sheet 2023: बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन, हरियाणा ने कक्षा 10वीं व 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है। अगर आपने भी इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था तो बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in से परीक्षा का टाइम टेबल डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।

BSEH Supplementary Exam 2023: कब होगी परीक्षा

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, हरियाणा बोर्ड कक्षा 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा 20 जुलाई को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। वहीं 10वीं की परीक्षा 21 जुलाई से 28 जुलाई तक एक शिफ्ट में होगी। इस परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। ध्यान रहे कि परीक्षा में कैलकुलेटर व मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

HBSE Supplementary Exam 2023: पासिंग मार्क्स जरूरी

हरियाणा बोर्ड 10वीं व 12वीं परीक्षा में एक यो दो विषय में 33 प्रतिशत से कम अंक हासिल करने वाले स्टूडेंट्स के लिए कंपार्टमेंट परीक्षा आयोजित की जा रही है। इस परीक्षा में भी पासिंग मार्क्स न मिलने पर स्टूडेंट्स को फेल घोषित कर दिया जाएगा।

How to download HBSE Supplementary Exam Date Sheet 2023

  • हरियाणा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर 10वीं व 12वीं सप्लीमेंट्री एग्जाम डेटशीट पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक पीडीएफ खुल जाएगा।
  • स्टूडेंट्स इस पीडीएफ को चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
Haryana Board Supplementary Exam 2023: मई में जारी हुआ रिजल्ट

हरियाणा बोर्ड 10वीं परीक्षा का आयोजन 27 फरवरी से 25 मार्च तक किया गया था। जबकि, 12वीं की परीक्षा 27 फरवरी से 28 मार्च तक हुई थी। इस साल परीक्षा में कुल 5,59,738 स्टूडेंट्स ने भाग लिया था। वहीं, इस परीक्षा के नतीजे मई में जारी किए गए। अधिक जानकारी के लिए बोर्ड की वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेय author

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वव... और देखें

End of Article