BSEB Compartment Result 2024 Date in Hindi: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड, बीएसईबी कक्षा 10वीं 12वीं कंपार्टमेंटल परीक्षा का रिजल्ट 2024 जल्द ही जारी किए जाने की संभावना है। बिहार बोर्ड दोनों परीक्षा का रिजल्ट एक साथ जारी किया जाएगा। पिछले साल 16,64,252 छात्रों ने इस परीक्षा में हिस्सा लिया था, अगर आपने भी इस परीक्षा में भाग लिया था तो यहां से जानें बिहार बोर्ड कंपार्टमेंट परीक्षा का रिजल्ट कब आएगा? अभी तक की जानकारी के अनुसार, इन रिजल्ट को Results.biharboardonline.com पर जारी किया जाएगा।
पिछले साल बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 31 मई को और 12वीं का रिजल्ट जून के पहले हफ्ते में जारी किया गया था। अगर पिछले बार के ट्रेंड को देखें तो पाएंगे कि 31 तारीख में आज से ज्यादा दिन नहीं है, यानी इन रिजल्ट को जल्द जारी किए जाने की उम्मीद है।
BSEB Compartment Result 2024, किन वेबसाइट से करें चेक
एक बार BSEB Compartment Result 2024 जारी होने के बाद, छात्र Results.biharboardonline.com और biharboardonline.bihar.gov.in पर स्कोर चेक कर सकेंगे।
BSEB Compartment Result 2024, किन क्रेडिंशियल की होगी जरूरत
बीएसईबी बोर्ड रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर और रोल कोड डालना होगा। बीएसईबी 10वीं और 12वीं कंपार्टमेंट रिजल्ट में छात्र का नाम, रोल नंबर और प्राप्त अंक जैसी जानकारी होगी। पिछले साल, बीएसईबी कक्षा 10 की परीक्षा में कुल 16,64,252 छात्र शामिल हुए थे, जिनमें 8,58,785 लड़कियां और 8,05,467 लड़के शामिल थे। बीएसईबी 10वीं कंपार्टमेंट परीक्षा का उत्तीर्ण प्रतिशत 82.91 प्रतिशत रहा।
BSEB Compartment Result 2024, आनलाइन कैसे देखें
- होमपेज पर 'BSEB Compartment Result 2024 Link' पर क्लिक करें।
- अगले स्टेप में, 'BSEB Compartment 10th 12th Result 2024' पर क्लिक करें।
- अगले चरण में रोल कोड और रोल नंबर डालें।
- 'सबमिट' बटन पर क्लिक करें, रिजल्ट खुल जाएगा।
BSEB Compartment 10th 12th Result 2024 स्क्रीन पर आ जाएगा, इन रिजल्ट्स को चेक करें और डाउनलोड करें। बिहार बोर्ड कक्षा 10, 12 की कंपार्टमेंट परीक्षाएं 29 अप्रैल से 11 मई, 2024 के बीच आयोजित हुई थी। छात्रों को 7 अप्रैल, 2024 तक बिहार बोर्ड कंपार्टमेंट और विशेष परीक्षाओं के लिए आवेदन करने के लिए कहा गया था।
