BSEB Bihar Sakshamta Pariksha Result 2025 Declared: बिहार सक्षमता परीक्षा 2025 में शामिल होने वाले शिक्षक उम्मीदवारों के लिए बड़ी (Bihar Sakshamta Pariksha Result 2025) खबर है। बिहार में स्थानीय निकाय के लिए आयोजित सक्षमता परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया (BSEB Sakshamta Pariksha Result 2025) गया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि 20 दिसंब 2025, शनिवार को नतीजे औपचारिक रूप से घोषित कर दिए गए हैं। यहां कुल 33.2 फीसदी यानी कुल 4932 शिक्षक सफल हुए हैं।
बता दें बिहार सक्षमता परीक्षा 2025 में कक्षा 1 से 5वीं, कक्षा 6 से 8वीं, कक्षा 9वीं से 10वीं और 11वीं व 12वीं के शिक्षकों ने हिस्सा लिया था। कुल 14 हजार 936 उम्मीदवारों ने अपना पंजीकरण करवाया था। वहीं अब रिजल्ट जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।
BSEB Bihar Sakshamta Pariksha Result 2025: ऐसे चेक करें रिजल्ट
- सबसे पहले BSEB की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर BSEB Bihar Sakshamta Pariksha Result 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना Application No./Login ID दर्ज करें।
- रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
BSEB Sakshamta Pariksha Result 2025: कुल इतने शिक्षक उत्तीर्ण
बिहार सक्षमता परीक्षा कक्षा 1 से कक्षा 5वीं वर्ग में 13726 शिक्षक परीक्षा में बैठे, जिसमें 4182 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। कक्षा 6 से 8वीं में 387 उम्मीदवार शामिल हुए थे, जिसमें 266 शिक्षक पास हुए। वहीं कक्षा 11वीं और 12वीं में 231 शिक्षक परीक्षा में बैठे थे। इसमें 130 शिक्षक उत्तीर्ण हुए थे।
