BSEB Bihar Board 10th Dummy Registration Card 2024: बिहार बोर्ड 10वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर आ रही है। बोर्ड के करीबी सूत्रों की मानें तो इस बार बिहार बोर्ड हाईस्कूल की परीक्षाएं पिछली बार की तुलना में जल्दी आयोजित (BSEB 10th Dummy Registration Card) की जाएंगी। परीक्षाएं फरवरी के बजार जनवरी के अंतिम सप्ताह से शुरू होने की (BSEB 10th Dummy Admit Card) संभावना है। हालांकि इस पर बोर्ड ने किसी प्रकार की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। बता दें हाल ही में बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने कक्षा 10वीं का डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड जारी किया है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट seniorsecondary.biharboardonline.com, biharboardonline.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
बता दें ये रजिस्ट्रेशन कार्ड उन्हीं छात्रों के लिए हैं, जिन्होंने 10वीं बोर्ड परीक्षा 2024 के लिए अपना पंजीकरण करवाया है। वहीं अब बोर्ड 26 जून 2023 तक रजिस्ट्रेशन कार्ड में सुधार हेतु साइट पर अपलोड कर दिया है। छात्र नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर इसमें करेक्शन करवा सकते हैं।
BSEB Bihar Board 10th Dummy Registration Card: यहां करें डाउनलोड
- सबसे पहले biharboardonline.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर BSEB Bihar Board Class 10th Dummy Registration Card Link पर क्लिक करें।
- यहां अपना रोल नंबर दर्ज करें।
- रजिस्ट्रेशन कार्ड आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
