BPSSC ASI Exam Date 2026: बिहार पुलिस ASI ऑपरेशन की परीक्षा 22 जुलाई को, 462 पदों पर भर्ती

BPSSC ने असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर ऑपरेशन भर्ती 2026 की परीक्षा तिथि घोषित कर दी है। BPSSC के नोटिस के मुताबिक बिहार पुलिस रेडियो विंग में ASI ऑपरेशन के 462 पदों के लिए प्रारंभिक लिखित परीक्षा 22 जुलाई 2026 को होगी।

BPSSC ASI Exam Date 2026: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग ने असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर ऑपरेशन भर्ती 2026 की परीक्षा तिथि घोषित कर दी है। BPSSC के नोटिस के मुताबिक बिहार पुलिस रेडियो विंग में ASI ऑपरेशन के 462 पदों के लिए प्रारंभिक लिखित परीक्षा 22 जुलाई 2026 को होगी। परीक्षा पूरे राज्य में एक ही शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। आयोग (BPSSC) के शेड्यूल के अनुसार परीक्षा बुधवार, 22 जुलाई 2026 को होगी। समय सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक रखा गया है। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर सुबह 9:30 बजे तक रिपोर्ट करना अनिवार्य होगा। देर से पहुंचने वाले अभ्यर्थियों को एंट्री नहीं मिलेगी।

BPSSC ASI Exam Date 2026

BPSSC ASI Exam Date 2026

ऐसे चेक करें नोटिस और डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • BPSSC की आधिकारिक वेबसाइट खोलें।
  • होमपेज पर Latest Notices या Recruitment सेक्शन में जाएं।
  • ASI Operation Recruitment 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
  • परीक्षा तिथि वाला नोटिस डाउनलोड करके पढ़ लें।
  • जब एडमिट कार्ड जारी हो तो उसी लिंक पर जाकर रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि डालें।
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करके प्रिंट निकाल लें और परीक्षा तक संभालकर रखें।

End of Feed