BPSC TRE 4 Vacancy 2026: बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा टीआरई 4 में 45 हजार से भी ज्यादा शिक्षकों की बहाली होनी है। इसमें से 407 पद कंप्यूटर शिक्षकों के होंगे। इस बारे में जानकारी शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने विधानसभा में दी। अब तक 8553 कंप्यूटर टीचर्स की बहाली हो गई है। जिलों को निर्देश दिया गया है कि वे स्कूलों में छात्र-शिक्षक अनुपात को सही कर लें ताकि किसी भी स्कूल में कम और दूसरे में ज्यादा ना हों।
कितने पदों पर होनी है भर्ती ? BPSC TRE 4 Bharti 2026
उन्होंने ये जानकारी दी कि सभी प्रखंडों में डिग्री कॉलेज खोलने की योजना है। जो प्रखंड छूट गए हैं उसे शामिल किया जाएगा। शिक्षा मंत्री ने कहा कि राशि की उपलब्धता के आधार पर रक्सौल में पॉलिटेक्निक कॉलेज खोलने की दिशा में कार्रवाई होगी। बता दें कि बीपीएससी टीआरई 4 परीक्षा का आयोजन 22 से लेकर 27 सितंबर तक किया जाएगा। वहीं चौथे चरण में 46,595 शिक्षकों की भर्ती होगी। आयोग ने जानकारी दी है कि होली के बाद आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
कब शुरू होंगे आवेदन ? BPSC TRE 4 Bharti Notification
आयोग को कई परीक्षाओं का आयोजन करना है और इसी वजह से टीआरई फोर की तारीख में गैप रखा गया है। छात्र सबसे पहले पोर्टल में जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे। इसके बाद मार्च के महीने में आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। बीती परीक्षाओं की ही तरह 8 से 10 लाख के बीच अभ्यर्थियों के भाग लेने की संभावना जताई जा रही है।
भरे जाएंगे इतने शिक्षक पद
कक्षा 1 से लेकर 5वीं तक 10500 पदों पर, कक्षा 6 से लेकर 8 तक 9500 पद, कक्षा 9 से लेकर 10वीं तक 12000 पद और कक्षा 11वीं से लेकर 12वीं तक 13,000 के पदों पर भर्ती होनी है। फिल्हाल बिहार में करीब 6 लाख शिक्षक कार्यरत हैं। पिछले दो सालों में TRE 1, TRE 2 और TRE 3 के तहत लगभग 2.27 लाख शिक्षकों के पदों पर भर्ती हुई है। इसके साथ ही करीब 3 लाख नियोजित शिक्षक समक्षता परीक्षा पास कर राज्यकर्मी बने हैं।
