एजुकेशन

BSSC 2nd Inter Level Recruitment 2026 : कब होगी बिहार सेकेंड इंटर लेवल परीक्षा? जानें कब कौन- सा एग्जाम

BSSC Second Inter Level Vacancy : बीएसएससी भर्ती परीक्षा में अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा, मेन्स परीक्षा और स्किल टेस्ट से होगा। वहीं ऑनलाइन मोड में एग्जाम करवाया जाएगा। प्रीलिम्स परीक्षा ऑब्जेक्टिव टाइप होगी, जिसमें समान्य अध्ययन, गणित और मानसिक क्षमता के सवाल पूछे जाएंगे। कुल 150 प्रश्न होंगे। वहीं गलत उत्तर के लिए एक अंक कटेगा। वहीं पेपर 2 घंटा 15 मिनट का होगा।

Image

BSSC 2nd Inter Level vacancy

BSSC 2nd Inter Level Recruitment 2026: बिहार कर्मचारी चयन आयोग ने साल 2026 के लिए आयोजित होने वाली अलग-अलग भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी किया है। इस कैलेंडर में प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और रिजल्ट तक की संभावित समयसीमा बताई गई है। इस कैलेंडर के मुताबिक, 26,000 पदों के लिए बिहार सेकेंड इंटर लेवल भर्ती 2026 की प्रारंभिक परीक्षा जून जुलाई 2026 और मेन्स परीक्षा सितंबर 2026 के महीने में करवाई जाएगी। मुख्य परीक्षा के रिजल्ट की बात करें तो ये 2026 के अक्तूबर महीने में होगा। ये आयोग की सबसे बड़ी भर्ती है। तकरीबन 33 लाख युवाओं ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया है। साल 2023 में ये भर्ती निकाली गई थी।

क्या रहेगा एग्जाम पैटर्न ?

बताते चलें कि अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा, मेन्स परीक्षा और स्किल टेस्ट से होगा। वहीं ऑनलाइन मोड में एग्जाम करवाया जाएगा। प्रीलिम्स परीक्षा ऑब्जेक्टिव टाइप होगी, जिसमें समान्य अध्ययन, गणित और मानसिक क्षमता के सवाल पूछे जाएंगे। कुल 150 प्रश्न होंगे। वहीं गलत उत्तर के लिए एक अंक कटेगा। वहीं पेपर 2 घंटा 15 मिनट का होगा।

बिहार स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (BSSC) ने बीते दिनों Second Inter Level recruitment 2023 में पोस्ट की संख्या बढ़ा दी है। इस बार अलग-अलग डिपार्टमेंट में 1107 नई पोस्ट जोड़ी गई हैं। अब कुल वेकेंसी की संख्या 24,311 से बढ़कर 26,426 हो गई है। फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख 16 फरवरी 2026 तय की गई थी। सभी कैंडिडेट्स एग्जाम की तारीखों की घोषणा का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।

कई बार बढ़ी पदों की संख्या

इस भर्ती की घोषणा साल 2023 में की गई थी। तब से लेकर अब तक कई बार पदों की संख्या बढ़ाई जा चुकी है। आवेदन की आखिरी तारीख भी एक से ज्यादा बार बढ़ाई जा चुकी है। यही वजह है कि परीक्षा का इंतजार कर रहे लाखों उम्मीदवार नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। उनका कहना है कि बार-बार आवेदन दोबारा खोलना और तारीखें बढ़ाना सही नहीं है। इससे परीक्षा में देरी हो रही है और तैयारी के प्लान पर भी असर पड़ रहा है।

Kusum Bhatt
कुसुम भट्टauthor

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त करने के बाद वह पिछले 5 सालों से एजुकेशन बीट को मजबूती से संभाल रही हैं। कुसुम को खबरों को सबसे पहले ब्रेक करने, विषय की गहराई में जाकर स्टोरी तैयार करने और युवाओं को उनके करियर से जुड़ी सटीक जानकारी देने में विशेष दक्षता प्राप्त है। कुसुम की लेखन शैली संक्षिप्त, शोध आधारित और प्रभावशाली है। वे एग्जाम टिप्स, करियर गाइडेंस, सरकारी नौकरी से जुड़ी खबरें, बोर्ड रिजल्ट और सक्सेस स्टोरीज़ जैसे विषयों पर सटीक और भरोसेमंद कंटेंट तैयार करने के लिए जानी जाती हैं। कुसुम अबतक पांच हजार से अधिक बाइलाइन रिपोर्ट पब्लिश कर चुकी हैं। उन्हें ब्लॉगिंग, वेब स्टोरीज और ट्रेंडिंग एजुकेशनल टॉपिक्स पर काम करने का खास शौक है। उनका मानना है कि – "शिक्षा सिर्फ करियर का माध्यम नहीं, बल्कि सोच और समाज दोनों को बदलने की शक्ति रखती है।"

और पढ़ें
End of Article