एजुकेशन

BPSC TRE 3 Final Answer Key 2024: जारी हुई बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा की फाइनल आंसर-की, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

BPSC TRE 3 Final Answer Key 2024: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने अध्यापक नियुक्ति प्रतियोगी पुनर्परीक्षा (BPSC TRE 3.0 Exam 2024) की फाइनल आंसर-की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जारी कर दी है। अभ्यर्थी यहां दी गई लिंक से भी फाइनल आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

BPSC TRE 3 Final Answer Key 2024

BPSC TRE 3 Final Answer Key 2024: बीपीएससी शिक्षक भर्ती परीक्षा में शामिल युवाओं के लिए बड़ी खबर है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने अध्यापक नियुक्ति प्रतियोगी पुनर्परीक्षा (BPSC TRE 3.0 Exam 2024) की फाइनल आंसर-की आज यानी 15 सितंबर को जारी कर दी है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर फाइनल आंसर-की चेक कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी बीपीएससी टीआरई फाइनल आंसर-की 2024 पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।

BPSC TRE 3 Final Answer Key 2024: जुलाई में हुई थी परीक्षा

बिहार अध्यापक नियुक्ति प्रतियोगी पुनर्परीक्षा 19 जुलाई से 22 जुलाई 2024 तक राज्य के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थी। वहीं, इस आसंर-की पर प्राप्त आपत्तियों पर विचार के बाद आयोग ने आज वर्ग 1 से 5 की परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी कर दी है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस परीक्षा का रिजल्ट भी सितंबर के आखिरी सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।

How to download BPSC TRE 3 Final Answer Key 2024

  • बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर फाइनल आंसर-की लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • अभ्यर्थी इस पीडीएफ को डाउनलोड भी कर सकते हैं।

BPSC TRE 3 Result 2024: पास होने के लिए चाहिए इतने नंबर

बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा में पास होने के लिए जनरल कैटेगरी के अभ्यर्थियों को कम से कम 40% अंक हासिल करना होगा। वहीं, बीसी कैटेगरी के अभ्यर्थियों को 36.5%, ईबीसी को 34% और एससी/एसटी को 32% न्यूनतम अर्हता अंक प्राप्त करना जरूरी है। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article