BPSC TRE 3.0 Answer Key 2024 Date: कब आएगी आंसर-की
बिहार अध्यापक नियुक्ति प्रतियोगी पुनर्परीक्षा का आयोजन 19 जुलाई से 22 जुलाई 2024 तक किया गया। इस परीक्षा में 150 अंक के 150 सवाल पूछे गए। वहीं, इन सवालों को हल करने के लिए 2 घंटे और 30 मिनट का समय दिया गया। अब आयोग द्वारा इस परीक्षा की आंसर-की जुलाई के आखिरी या अगस्त के पहले सप्ताह में जारी किए जाने की संभावना है। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।
BPSC TRE 3.0 Answer Key 2024 PDF: ऑनलाइन दर्ज कराएं आपत्ति
बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों को यदि किसी सवाल या जवाब पर आपत्ति हो तो वह बीपीएससी टीआरई 3.0 आंसर-की 2024 जारी होने के बाद उसके खिलाफ तय समय के अंदर ऑनलाइन ऑब्जेक्शन दर्ज करा सकेंगे। इसके लिए निर्धारित शुल्क का भुगतान भी करना होगा। इस आंसर-की पर प्राप्त आपत्तियों पर विचार के बाद फाइनल आंसर-की जारी की जाएगी।
How to download BPSC TRE 3.0 Answer Key 2024
- बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर टीआरई आंसर-की लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर एक पीडीएफ खुल जाएगा।
- अभ्यर्थी इस पीडीएफ को डाउनलोड भी कर सकते हैं।
BPSC TRE 3.0 Answer Key 2024: पास होने के लिए चाहिए इतने नंबर
बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा में पास होने के लिए जनरल कैटेगरी के अभ्यर्थियों को कम से कम 40% अंक हासिल करना होगा। वहीं, बीसी कैटेगरी के अभ्यर्थियों को 36.5%, ईबीसी को 34% और एससी/एसटी को 32% न्यूनतम अर्हता अंक प्राप्त करना जरूरी है। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
