एजुकेशन

Bihar Shikshak Bharti 2023: 1.70 लाख शिक्षकों की भर्ती में हुआ यह बड़ा बदलाव, अब इतने नंबर लाने पर भी कर सकेंगे अप्लाई

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Jun 20, 2023, 10:32 AM IST

Bihar Shikshak Bharti 2023: बिहार में 1 लाख 70 हजार से अधिक शिक्षकों की भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हुए कुछ दिन हो चुके हैं, इस बीच बीपीएससी ने बड़ा अपडेट जारी किया, जिसके अनुसार, कुछ उम्मीदवारों को सीटेट परीक्षा में मिले अंकों में छूट दी जाएगी।

Image

बिहार शिक्षक भर्ती 2023

BPSC Teacher Recruitment 2023: बिहार में चल रही 1 लाख 70 हजार से अधिक शिक्षकों की भर्ती से जुड़ा बड़ा अपडेट जारी हुआ है। बिहार लोक सेवा आयोग ने राज्य शिक्षा विभाग के अंतर्गत कक्षा 1 से 5 तक, कक्षा 9 व 10 और कक्षा 11 व 12 तक को पढ़ाने के लिए शिक्षक भर्ती शुरू की है, यह राज्य की अब तक की सबसे बड़ी वैकेंसी है, जिसके तहत , 1.70 लाख से अधिक शिक्षकों की भर्ती की जानी है, बता दें, इस भर्ती अभियान के लिए आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है।

Bihar Shikshak Bharti 2023 Apply Online प्रक्रिया 15 जून से शुरू हुई थी, इन पदों पर 12 जुलाई तक आवेदन किया जा सकेगा। इस दौरान विभिन्न स्तर के शिक्षकों की भर्ती की जानी है। जो उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं उन्हें onlinebpsc.bihar.gov.in पर जाने की जरूरत है।

Bihar Shikshak Bharti 2023 Application Fees Details की बात करें तो सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 700 रुपये और बिहार राज्य के आरक्षित वर्गों के 200 रुपये के शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यमों से करना होगा।

बिहार शिक्षक भर्ती पर आया यह नया अपडेट, ऐसे करें चेक

  • सबसे पहले bpsc.bih.nic.in पर जाएं।
  • यहां इस लिंक पर क्लिक करें 'Important Notice-cum-Corrigendum: For the post of School Teacher under Education Department, Govt. of Bihar. (Advt. No. 26/2023)'
  • पीडीएफ स्क्रीन पर खुल जाएगी।

क्या है नया अपडेट

नए अपडेट के अनुसार, सामान्य वर्ग की महिला, दिव्यांग व एससी-एसटी अभ्यर्थियों को सीटेट के अंकों में बीटेट अभ्यर्थियों की तरह छूट दी जाएगी। कल देर शाम बीपीएससी ने नया अपडेट जारी किया, जिसमें पात्रता को संशोधित किया गया है।

सीटेट में सामान्य वर्ग की महिला जिन्हें न्यूनतम 82 अंक (55%) मिला है, वे भी बिहार शिक्षक भर्ती 2023 प्राइमरी पदों के लिए आवेदन कर सकेंगी। इससे पहले तक न्यूनतम अंक 90 (60%) था। जबकि एससी, एसटी और दिव्यांग के लिए न्यूनतम सीटेट अंक 75 अंक (50%) कर दिया गया है, पहले इनके लिए न्यूनतम अंक 82 निर्धारित था।

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article