एजुकेशन

BPSC Bihar Teacher Recruitment 2023: बिहार में 1.70 लाख स्कूल टीचर पदों पर निकली भर्ती, जानें कैसे होगी परीक्षा

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated May 31, 2023, 05:59 PM IST

BPSC Teacher Recruitment 2023, Bihar School Teacher Recruitment 2023: बिहार लोक सेवा आयोग ने स्कूल टीचर पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। योग्य अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर 15 जून से 12 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Image

BPSC School Teacher Exam 2023

Photo : iStock

BPSC Teacher Recruitment 2023, Bihar School Teacher Recruitment 2023: बिहार में सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए शानदार मौका है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने स्कूल टीचर के लाखों पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्य अभ्यर्थी आयोग की आधिकारकि वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर 12 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 जून से शुरू की जाएगी।

BPSC Teacher Recruitment 2023: किसके लिए कितने पद

आयोग की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से राज्य में स्कूल टीचर के कुल 170461 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें प्राइमरी टीचर के 79943 पद, टीजीटी के 32916 पद और पीजीटी के 57602 पद शामिल हैं। पीआरटी पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 25,00 रुपए प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। वहीं, टीजीटी पदों पर 31,000 और पीजीटी पदों पर 32,000 रुपए महीने का वेतन मिलेगा।

Bihar School Teacher Exam 2023: ऐसे हीगी परीक्षा

बिहार में स्कूल टीचर पदों पर भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। इस परीक्षा में भाषा, सामान्य अध्ययन और‌ विषय एवं सामान्य अध्ययन से सवाल होंगे। भाषा के पेपर में 100 अंको के 100 सवाल पूछे जाएंगे। जबकि, अन्य विषयों से 120 अंक के 120 सवाल होंगे। प्रत्येक पेपर हल करने के लिए 2 घंटे का समय मिलेगा। ध्यान रहे कि परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान भी रखा गया है।

BPSC School Teacher Exam 2023: कब तक होगी परीक्षा

आयोग द्वारा स्कूल टीचर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन अगस्त में किया जा सकता है। हालांकि, इसकी सटीक तारीख तय समय पर सूचित की जाएगी। बिहार स्कूल टीचर एग्जाम में पास होने के लिए सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को कम से कम 40% अंक हासिल करना होगा। वहीं, पिछड़ा वर्ग के लिए 36.5%, अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लिए 34% और अनुसूचित जाति/जनजाति के अभ्यर्थियों के लिए 32% न्यूनतम अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा।‌

Bihar School Teacher Exam 2023: क्या होनी चाहिए आयु सीमा

बिहार में स्कूल टीचर पदों पर भर्ती के लिए अधिकतम आयु 37 साल निर्धारित की गई है। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित और महिला अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। योग्यता से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article