एजुकेशन

BPSC Teacher Exam Date 2025: घोषित हुई बीपीएससी स्पेशल स्कूल टीचर भर्ती परीक्षा की तारीख, इस दिन होगा एगजाम

BPSC Teacher Exam Date 2025, BPSC Special Teacher Exam Date 2025: बिहार लोक सेवा आयोग ने विशेष विद्यालय अध्यापक के पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है। जारी अधिसूचना के मुताबिक परीक्षा 29 जनवरी को संभावित है।

Image

BPSC Teacher Exam Date 2025: यहां देखें बीपीएससी स्पेशल स्कूल टीचर भर्ती परीक्षा की तारीख

BPSC Teacher Exam Date 2025, BPSC Special Teacher Exam Date 2025: बीपीएससी स्पेशल स्कूल टीचर के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (BPSC Teacher Exam Date 2025) खबर है। बिहार लोक सेवा आयोग ने स्पेशल स्कूल टीचर के पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा की तारीख घोषित कर (BPSC Teacher Exam Date) दी है। यहां आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bpsc.gov.in पर जाकर नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

BPSC Teacher Exam Date 2025: कब होगी बीपीएससी स्पेशल टीचर की परीक्षा

जारी अधिसूचना के मुताबिक बीपीएससी स्पेशल स्कूल टीचर की लिखित परीक्षा 29 जनवरी 2025 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम जल्द ही प्रकाशित किया जाएगा। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए विशेष विद्यालय अध्यापक के कुल 7279 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें कक्षा 1 से 5वीं तक के लिए 5334 शिक्षक और कक्षा 8वीं से 12वीं के लिए 1745 पद शामिल हैं। अभ्यर्थी नीचे दिए आसाना स्टेप के जरिए नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

BPSC Teacher Exam Date 2025

  • सबसे पहले BPSC की ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर Regarding Date of Commencement of Examination for the Post of Special School Teacher under Education Dept., Govt. of Bihar लिंक पर क्लिक करें।
  • एग्जाम डेट का नोटिफिकेशन स्क्रीन पर आ जाएगा।

यहां देखें एग्जाम पैटर्न

यहां उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के जरिए किया जाएगा। कक्षा 1 से 5वीं तक के शिक्षकों के पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा में भाषा एवं सामान्य अध्ययन विषय से 150 मार्क्स के 150 प्रश्न पूछे जाएंगे। जबकि भाग 2 में प्राथमिक गणित, मानसिक क्षमता परीक्षण सामान्य जागरूकता, सामाजिक विज्ञान, भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन, भूगोल, पर्यावरण और सामान्य ज्ञान के सवाल शामिल होंगे। इसके अलावा कक्षा 8वीं से 12वीं तक के शिक्षकों के पदों पर भर्ती के लिए प्रश्न पत्र तीन भागों में विभाजित होगा। भाग 1 में भाषा, भाग 2 में सामान्य अध्ययन और भाग 3 में विषय से संबंधित सवाल पूछे जाएंगे। यहां भी 150 मार्क्स के 150 सवाल होंगे।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article