एजुकेशन

BPSC 71st Mains: बीपीएससी ने जारी की 71वीं मेंस परीक्षा की तारीख, देखें कब तक जारी होगा एडमिट कार्ड

BPSC 71st Mains Exam Date 2026: बीपीएससी ने 71वीं मेन्स परीक्षा 2026 की तारीख आज 14 जनवरी 2026 को घोषित कर दी गई है। प्रीलिम्स पास करने वाले उम्मीदवारों के लिए ये बड़ी खबर है। लिखित परीक्षा 25 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक रोजाना एक ही शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। देखें पूरी जानकारी

BPSC 71st Mains Exam Date 2026

बीपीएससी 71वीं मुख्य परीक्षा तिथि 2026

BPSC 71st Mains Exam Date 2026: बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (BPSC) ने आज 14 जनवरी को 71वीं कंबाइंड कॉम्पिटिटिव एग्जामिनेशन (CCE) मेन्स परीक्षा की तारीख जारी कर दी है। BPSC 71वीं मेन्स परीक्षा तिथि 2026 नोटिस के अनुसार, लिखित परीक्षा 25 से 30 अप्रैल 2026 तक 5 दिनों तक आयोजित की जाएगी। प्रीलिम्स परीक्षा में लगभग 13,368 कैंडिडेट्स क्वालिफाई हुए हैं और अब उन्हें दूसरे स्टेज, यानी मेन्स परीक्षा में शामिल होने का इंतजार है, जिसका शेड्यूल आ गया है। अब उम्मीदवार बीसीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in या खबर से संबंधित जानकारी देख सकते हैं।

डिटेल्ड शेड्यूल BPSC 71वीं मेन्स एडमिट कार्ड के साथ जारी किया जाएगा, जो अप्रैल 2026 के दूसरे या तीसरे हफ्ते में जारी होगा।

1,298 वैकेंसी के लिए BPSC 71वीं मेन्स परीक्षा की तारीख के बारे में जारी किया गया ऑफिशियल नोटिस यहां देखें:

BPSC 71st Mains Exam Date 2026

बीपीएससी 71वीं मुख्य परीक्षा तिथि 2026

BPSC 71st Mains Exam के बारे में

  • BPSC 71st Mains Exam में उम्मीदवारों से सामान्य हिंदी विषय से 100 अंकों के प्रश्न और सामान्य अध्ययन पेपर-I, सामान्य अध्ययन पेपर-II और सामान्य अध्ययन पेपर-III विषय से 100-100 अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे।
  • मुख्य परीक्षा में प्रत्येक पेपर तीन घंटे के लिए आयोजित कराया जाएगा।
  • अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर विजिट करें।
पेपर का नाम कुल अंक समय
जनरल हिंदी (क्वालिफाइंग) 100 3 घंटे
जनरल स्टडीज़ पेपर 1 3003 घंटे
जनरल स्टडीज़ पेपर 2 3003 घंटे
ऑप्शनल पेपर3003 घंटे
कुल100012 घंटे
कब तक आएंगे एडमिट कार्ड

BPSC 71वीं मेन्स परीक्षा 25 से 30 अप्रैल 2026 तक होने वाली है, और BPSC इसका एडमिट कार्ड परीक्षा से लगभग 9 से 10 दिन पहले जारी करेगा। उम्मीदवार अपना हॉल टिकट ऑफिशियल वेबसाइट www.bpsc.bihar.gov.in से डाउनलोड कर सकेंगे।

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंह author

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई क... और देखें

End of Article