एजुकेशन

BPSC 69th Mains Exam Schedule 2023: जारी हुआ बीपीएससी 69वीं मेन्स परीक्षा का शेड्यूल, यहां देखें सबसे पहले

BPSC 69th Mains Exam Schedule 2023: बिहार लोक सेवा आयोग ने बीपीएससी 69वीं मुख्य परीक्षा 2023 के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है। यहां आवदेन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाकर अपने एग्जाम का कार्यक्रम डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

BPSC 69th Mains Exam Schedule 2023: यहां देखें बीपीएससी 69वीं परीक्षा का शेड्यूल

BPSC 69th Mains Exam Schedule 2023: बीपीएससी 69वीं परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (BPSC 69th Mains Exam Schedule) खबर है। बिहार लोक सेवा आयोग ने बीपीएससी 69वीं मुख्य परीक्षा 2023 के लिए शेड्यूल जारी कर (BPSC 69th Exam Date 2023) दिया है। प्रीलिम्स परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाकर अपनी परीक्षा का कार्यक्रम डाउनलोड कर सकते हैं।

आयोग की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक इस बार बीपीएससी 69वीं मेन्स परीक्षा 3 जनवरी से 6 जनवरी 2023 तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक निर्धारित होगी। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए बीपीएससी 69वीं परीक्षा 2023 का शेड्यूल चेक कर सकते हैं।

BPSC 69th Mains Exam Schedule 2023 Download

  • सबसे पहले bpsc.bih.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर BPSC 69th Mains Exam Schedule 2023 लिंक पर क्लिक करें।
  • परीक्षा का पूरा शेड्यूल आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

BPSC 69th Mains Admit Card 2023: बीपीएससी 69वीं मेन्स एडमिट कार्ड

बीपीएसी 69वीं मेन्स परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड को लेकर आयोग ने साफ कर दिया है कि, परीक्षा से एक हफ्ते पहले प्रवेश पत्र जारी कर दिया जाएगा। उम्मीद है कि 27 या 28 दिसंबर 2023 को एडमिट कार्ड जारी कर दिया जाएगा। प्रवेश पत्र जारी होते ही ऑफिशियल साइट पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा। ध्यान रहे अभ्यर्थियों को बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा हॉल में एंट्री नहीं दी जाएगी। साथ ही यहां अपने आधार कार्ड की छायाप्रति व पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ ले जाना ना भूलें।
TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article