BPSC 68th Prelims Result 2023, BPSC 68th Prelims Final Answer Key 2023: बीपीएससी 68वीं प्रीलिम्स रिजल्ट का इंतजार खत्म होने जा रहा है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) 68वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगी परीक्षा का रिजल्ट (BPSC 68th Prelims Result 2023) जल्द ही जारी करेगा। जिसके बाद परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर यूजर नेम और पासवर्ड दर्ज करके अपने नतीजे देख सकेंगे।
BPSC 68th CCE 2023: कब तक आएगा रिजल्ट
बीपीएससी 68वीं प्रीलिम्स परीक्षा 12 फरवरी 2023 को आयोजित की गई थी। परीक्षा का आयोजन 805 केंद्रों पर दो शिफ्ट में किया गया। इसके बाद 18 फरवरी 2023 को प्रीलिम्स एग्जाम की प्रोविजनल आंसर की जारी की गई और अभ्यर्थियों को 28 फरवरी तक आपत्ति दर्ज कराने का समय दिया गया था। चूंकि, ऑब्जेक्शन विंडो अब बंद हो चुकी है ऐसे में आयोग प्राप्त आपत्तियों पर विचार करने के बाद जल्द ही बीपीएससी 68वीं फाइनल आंसर-की और रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जारी करेगा।
BPSC 68th Prelims Exam 2023: इतने नंबर जरूरी
बिहार 68वीं प्रारंभिक परीक्षा में सफल होने के लिए सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को न्यूनतम 40% अंक प्राप्त करना होगा। जबकि, पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को 36.5%, अन्य पिछड़ा वर्ग को 34%, अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / दिव्यांग और महिला अभ्यर्थियों को 32% अंक हासिल करना जरूरी है।
How to check BPSC 68th Prelims Result 2023
- आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर बीपीएससी 68वीं प्रीलिम्स रिजल्ट 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
- अब अभ्यर्थी अपना रिजल्ट चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
बीपीएससी 68वीं प्रीलिम्स परीक्षा के जरिए विभिन्न सरकारी विभागों मे 281 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इस प्रीलिम्स परीक्षा में सफल अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा में शामिल होने के योग्य होंगे। मुख्य परीक्षा की तारीख प्रीलिम्स रिजल्ट घोषित करने के बाद ही जारी की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
