एजुकेशन

BPSC 68th Pre Result 2023: कब जारी होगा बीपीएससी 68वीं प्री परीक्षा परिणाम, जानें कट ऑफ व चयन का तरीका

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Mar 10, 2023, 11:44 AM IST

BPSC 68th Pre Result Cutoff 2023 : बिहार लोक सेवा आयोग बीपीएससी 68वीं प्री परीक्षा परिणाम 2023 तिथि को लेकर अपडेट आ गया है। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए हैं, वे यहां से BPSC 68th Pre Result डेट के अलावा कट ऑफ व चयन का तरीका चेक कर सकते हैं।

Image

बीपीएससी 68वीं प्री परीक्षा परिणाम, कट ऑफ

Bihar Public Service Commission, 68th Pre Result 2023 की घोषणा जल्द ही की जाने वाली है। जो उम्मीदवार बिहार लोग सेवा आयोग की 68वीं प्री परीक्षा में शामिल हुए थे, वे बीपीएससी की आधिकारिक साइट bpsc.bih.nic.in से परिणाम देख सकेंगे। अभी तक की अपडेट की बात करें, तो बिहार लोक सेवा आयोग, ने हाल ही में बीपीएससी 68वीं प्रारंभिक उत्तर कुंजी 2023 जारी की थी, जिसके बाद से रिजल्ट का इंतजार बना हुआ है, उम्मीदवार यहां से कट ऑफ व चयन का तरीका चेक कर सकते हैं।

बीपीएससी ने 'ए', 'बी', 'सी' और 'डी' श्रेणियों के तहत सामान्य अध्ययन विषय के लिए फाइनल आंसर की जारी की थी। उम्मीदवार जो बीपीएससी 68वीं प्रारंभिक 2023 परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in से पीडीएफ देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

अब चूंकि 7 फरवरी, 2023 को आपत्ति करने की समय सीमा खत्म हो चुकी है और होली 2023 भी निकल गई है, ऐसे में अब किसी भी दिन BPSC 68th Pre Result 2023 की घोषणा कर सकते हैं, एक बार रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार निम्नवत तरीके से परिणाम चेक कर सकेंगे।

बीपीएससी 68वीं प्री रिजल्ट 2023 कैसे डाउनलोड करें

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं।

फिर होमपेज पर, “Results: 68th Combined (Preliminary) Competitive Re-Examination” पर क्लिक करें।

फिर रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।

इसे चेक करें और डाउनलोड करें।

BPSC 68th Result 2023 Prelims Cut off marks

वर्ग अंक
अनारक्षित 105-115
अन्य पिछड़ा वर्ग 100-110
ईडब्ल्सूएस 100-110
अनुसूचित जाति 90-100
अनुसूचित जनजाति 90-100
पीडब्ल्यूडी 80-90
BPSC 68th Exam 2023 में ऐसे होगा सेलेक्शन

इस परीक्षा में तीन चरण शामिल होंगे - प्रारंभिक, मुख्य और साक्षात्कार जिसमें प्रारंभिक परीक्षा वस्तुनिष्ठ थी और इसमें एक पेपर, सामान्य अध्ययन का था।

मुख्य परीक्षा में पांच पेपर होंगे- सामान्य अध्ययन, अनिवार्य विषय और वैकल्पिक विषय।

विशेषज्ञों का एक पैनल साक्षात्कार दौर आयोजित करेगा।

सभी चरणों का संचालन करने के बाद बीपीएससी 68वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा का परिणाम घोषित किया जाएगा।

बता दें कि BPSC 68वीं प्रारंभिक परीक्षा 2023 का रिजल्ट मार्च 2023 में ही आने की उम्मीद है। बीपीएससी 68वीं प्रारंभिक परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की 18 फरवरी को जारी की गई थी जबकि सामान्य अध्ययन के पेपर के लिए BPSC 68वीं CCE प्रीलिम्स की फाइनल आंसर की 4 मार्च को जारी की गई थी।

उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए bpsc.bih.nic.in या onlinebpsc.bihar.gov.in पर जा सकते हैं।

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंह author

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई क... और देखें

End of Article